फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उन्नाव कांड का जिक्र कर प्रियंका हुईं भावुक, बोलीं- पीड़िता के पिता से मिल अपने पिता याद आ गए

Sun, 15 Dec 2019 12:26 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 15 Dec 2019 12:26 PM IST
विज्ञापन
Priyanka becomes emotional about the Unnao incident
प्रियंका गांधी वाड्रा - फोटो : Twitter
दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित भारत बचाओ रैली में शनिवार को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी उन्नाव दुष्कर्म मामले को याद कर भावुक हो गईं। उन्होंने कहा- हाल ही में मैं पीड़ित के पिता से मिली थी। उनसे मिलकर मुझे मेरे पिता की याद आ गई थी। 

 
Priyanka becomes emotional about the Unnao incident
उन्नाव कांड के बाद पीड़िता के परिजनों से मिली थीं प्रियंका - फोटो : अमर उजाला
जब मैं 19 साल की थी, तब अपने पिता के छलनी शरीर को लेकर घर आई थी। इस मिट्टी में मेरे पिता का खून मिला है और उन्नाव पीड़ित का भी। ये खून इस धरती को सींच रहा है। प्रियंका ने कहा- इस देश पर जो अत्याचार हो रहा है, उसे रोकना हमारा कर्तव्य है।

 
Priyanka becomes emotional about the Unnao incident
उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता के घर में परिजनों से बातचीत करती प्रियंका गांधी - फोटो : अमर उजाला
प्रियंका ने अपने संबोधन में कहा- कुछ दिन पहले मैं अवध के एक किसान के घर गई थी। किसान की उम्र पिता राजीव गांधी के बराबर थी। किसान लोहार का काम करते हैं। नोटबंदी के बाद उन्हें काम के लिए दूसरे प्रदेश में जाना पड़ा। इसी दौरान उनकी बेटी के साथ दुष्कर्म हुआ। आरोपी प्रधान का बेटा था। पुलिस ने इस केस की रिपोर्ट लिखने से मना कर दिया। लेकिन लड़की अकेले ही कानूनी लड़ाई लड़ रही थी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Priyanka becomes emotional about the Unnao incident
प्रियंका उन्नाव में दुष्कर्म पीड़िता के घर करीब 30 मिनट तक रूकीं थी - फोटो : अमर उजाला
प्रधान ने केस वापस लेने के लिए पिता को पीटा। खेत जला दिए और एक दिन बदमाशों ने उन्नाव की उस लड़की को ही बीच सड़क पर जला दिया। वह जलती अवस्था में एक किलोमीटर तक भागी। अंत में गिर गई। लड़की की भाभी जब ये कहानी सुना रही थी तो उसके पिता चेहरा छुपाकर अकेले खड़े रो रहे थे। तभी मुझे अपने पिता की याद आई। प्रियंका ने कहा- इस दृश्य को देखकर मेरी आंखें छलक आई थीं।

 
विज्ञापन
Priyanka becomes emotional about the Unnao incident
प्रियंका उन्नाव में दुष्कर्म पीड़िता के घर करीब 30 मिनट तक रूकीं थीं - फोटो : अमर उजाला
ये है पूरा मामला
उन्नाव में गुरुवार को दुष्कर्म पीड़िता पर आरोपियों ने पेट्रोल डालकर उसे जलाकर मारने की कोशिश की थी। इसमें पीड़िता 90 फीसदी जल गई थी। चश्मीदीदों के मुताबिक पीड़िता आग लगने के बाद करीब एक किमी तक मदद की गुहार लगाते हुए दौड़ती रही थी।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed