फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Prisoners got bail from jail on sixth day after lockdown in Chitrakoot

चित्रकूट: लॉकडाउन के बाद छठवें दिन जेल से बंदियों को मिली जमानत, बाहर से आए यात्रियों की हुई जांच

Mon, 30 Mar 2020 08:37 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 30 Mar 2020 08:37 PM IST
विज्ञापन
Prisoners got bail from jail on sixth day after lockdown in Chitrakoot
घरों के बाहर नोटिस हुए चस्पा - फोटो : amar ujala
चित्रकूट में लाॅकडाउन के छठवें दिन सोमवार को मुख्यालय में विशेष सख्ती बरती गई। जिला जेल रगौली से १८ बंदियों को अंतरिम जमानत पर छोडा गया है। बाहर से आए यात्रियों को चिन्हित स्थानों में रोक कर उनकी जांच की गई। उनके भोजन का इंतजाम किया गया।
विज्ञापन


डीएम-एसपी समेत सीडीओ व सीएमओ ने लगातार जायजा लेकर संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है। जिला अस्पताल में ५० व अन्य अस्पतालों में १०० लोगों की जांच की गई। किसी में कोरोना वायरस के संक्रमण के लक्षण नहीं मिले। जिले भर में बाहर से आए लगभग चार हजार लोगों को गांव के घर में ही होम क्वारंटीन कराकर उनके घरों में नोटिस चस्पा कराई गई है।
विज्ञापन


लाॅकडाउन के छठवें दिन मुख्यालय समेत ग्रामीण क्षेत्रों में बाहर से आए व्यक्तियों की जानकारी की गई। घरों में नोटिस चस्पा कराई गई। बाहर न जाने की हिदायत दी गई। जिलाधिकारी शेषमणि पांडेय ने कहा कि 21 दिनों तक लाॅकडाउन का हर हाल में पालन किया जाए। जिससे कोरोना महामारी से निपटा जा सके। बाहर से आने वाले लोगों की सूची प्रधान व सचिव से लेकर संबंधित अधिकारी को दें।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही पूरी सावधानी अमल में लाएं। कोई भी व्यक्ति भूखा, प्यासा न रहे इसका विशेष ध्यान रखें। पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल ने कहा कि लाॅकडाउन का पालन न करने पर सख्त कार्यवाही होगी। धारा 144 जनपद में लागू है। लोग एक जगह एकत्र न हों। सोशल डिस्टेंस बना कर रखें। किसी प्रकार की समस्या होने पर अवगत कराएं। पुलिस व जिला प्रशासन मदद को तत्पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed