{"_id":"654e7839360895c3fe05a14c","slug":"principal-quarrels-with-beo-who-went-to-investigate-na-news-c-222-1-sknp1017-4959-2023-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: पैंटून पुल का उद्घाटन, आवागमन में मिलेगी सहूलियत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: पैंटून पुल का उद्घाटन, आवागमन में मिलेगी सहूलियत
विज्ञापन
अमृतपुर। रामगंगा नदी स्थित लभेड़ा घाट पर बनाए गए पैंटून पुल का शुक्रवार को अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य ने उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि पक्कापुल बनवाए जाने के लिए शासन को जल्द प्रस्ताव भेजा जाएगा।
विधायक सुशील शाक्य ने कहा कि पैंटून पुल शुरू होने से ग्रामीणों को आवागमन में काफी सहूलियत मिलेगी। पुल पीडब्ल्यूडी ने 15 लाख से बनवाया है। क्षेत्रीय विधायक ने कहा कि पिछले वर्ष प्रांतीय खंड (प्रस्ताव) न हो पाने के कारण पुल नहीं बन सका था। अब हर वर्ष एक अक्तूबर को पुल बनेगा, जो 30 जून तक चलेगा। उन्होंने कहा कि पैंटून पुल से अल्हागंज तक सड़क बनवाए जाने तथा पक्के पुल के निर्माण के लिए शासन को प्रस्ताव जल्द भेजा जाएगा।
पैंटून पुल चालू होने से अल्हागंज की दूरी 20 किमी. कम हो गई है। अब ग्रामीणों को राजेपुर होकर नहीं जाना पड़ेगा। इस मौके पर सहायक अधिशासी अभियंता सुनील बाजपेई, जेई अंकित सिंह, पूर्व प्रधान धरवेंद्र सिंह, अनुराग सिंह, मनोज मिश्रा, नीरज अवस्थी, मुकेश शर्मा व राजू आदि मौजूद रहे।