{"_id":"6696bd5bf54d82b84d09e0cb","slug":"principal-dismissed-on-complaint-of-scam-of-rs-8-lakh-66-thousand-etawa-news-c-216-1-etw1002-113874-2024-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: आठ लाख 66 हजार के घोटाले की शिकायत पर प्रधानाध्यापक बर्खास्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: आठ लाख 66 हजार के घोटाले की शिकायत पर प्रधानाध्यापक बर्खास्त
विज्ञापन
चकरनगर। ब्लॉक के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय गढ़ाकासदा में तैनात शिक्षक योगेश कुमार को डीएम ने एमडीएम घोटाले में बर्खास्त कर दिया है। साथ ही रिकवरी के आदेश भी दिए।
ग्राम गढ़ा कासदा के प्राथमिक विद्यालय में तैनात शिक्षक योगेश कुमार मिड डे मील में लापरवाही बरते जाने पर बीएसए डॉ. राजेश कुमार ने बर्खास्त कर दिया है। शिक्षक ने 2021-22 व 2022- 23 में ग्राम प्रधान के फर्जी हस्ताक्षर कर आठ लाख 66 हजार का एमडीएम घोटाला किया था। इसकी शिकायत ग्राम प्रधान गुड्डी देवी द्वारा लेटर पैड के जरिए बीएसए इटावा से की गई थी। उस समय से शिक्षक लापता है।
विभाग की ओर तीन बार नोटिस भेज कर जवाब के लिए बुलाया, लेकिन शिक्षक ने विभाग से संपर्क करना ठीक नहीं समझा। बीईओ शिवेश कुमार ने बताया शिक्षक को एमडीएम घोटाले मामले में बर्खास्त की कार्रवाई की गई है। शिक्षक को तीन बार नोटिस भेज कर बुलाया गया, लेकिन वह जवाब देने नहीं आया।
विज्ञापन
खंड शिक्षा अधिकारी शिवेश कुमार ने बताया शिक्षक को एमडीएम घोटाले मामले में तीन बार नोटिस भेज कर बुलाया, लेकिन वह एक भी बार जवाब देने नहीं आया। इससे बीएसए की ओर से बर्खास्तगी की कार्रवाई की गई है। साथ ही यह आदेश भी हुआ है कि घोटाले की रकम उसकी चल अचल संपत्ति से रिकवरी की जाए।