फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Principal caught with fake education records sacking a job

फर्रुखाबाद में पकड़ी गई एक और अनामिका, फर्जी अभिलेखों से नौकरी कर रही प्रधानाध्यापिका बर्खास्त

Sun, 04 Oct 2020 10:17 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 04 Oct 2020 10:17 AM IST
विज्ञापन
Principal caught with fake education records sacking a job
फर्जी शिक्षक प्रकरण - फोटो : अमर उजाा
फर्रुखाबाद जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी लालजी यादव ने नगर क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय बीबीगंज की प्रधानाध्यापिका अनीता कुमारी को बर्खास्त कर दिया है। उन्होंने मैनपुरी में तैनात सहायक अध्यापिका के अभिलेख से कूटरचित अभिलेख तैयार कर नौकरी पाई थी।
विज्ञापन


यह मामला मानव संपदा पोर्टल पर एक नाम से दो जिलों में दो शिक्षक तैनात होने और एक पैन नंबर प्रयोग होने पर पकड़ा गया था। मानव संपदा पोर्टल पर शिक्षकों के शैक्षिक व अन्य अभिलेख फीड किए गए हैं। इस पर फर्रुखाबाद में नगर क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय बीबीगंज में प्रधानाध्यापिका पद पर तैनात अनीता कुमारी और मैनपुरी में सहायक अध्यापिका अनीता कुमारी का पैन नंबर एक पाया गया।
विज्ञापन


 

मामला सामने आने पर मैनपुरी बीएसए कार्यालय के वित्त एवं लेखाधिकारी ने वहां तैनात शिक्षिका अनीता कुमारी के शैक्षिक अभिलेख व्हाट्सएप पर फर्रुखाबाद बीएसए कार्यालय के वित्त एवं लेखाधिकारी अजीत कुमार को भेजे थे। बीएसए ने नगर शिक्षा अधिकारी ललित मोहन पाल से जांच कराई।

उन्होंने मैनपुरी जाकर वहां तैनात सहायक अध्यापिका अनीता से पूछताछ कर उसके अभिलेख देखे। इसके बाद फर्रुखाबाद में प्राथमिक विद्यालय बीबीगंज में प्रधानाध्यापिका अनीता कुमारी के अभिलेख जांचे गए। ये अभिलेख फर्जी पाए गए। इसके बाद बीएसए लालजी यादव ने प्रधानाध्यापिका अनीता कुमारी को चार बार नोटिस देकर अपना पक्ष रखने को बुलाया।

वे बीएसए कार्यालय नहीं पहुंचीं। बीएसए ने बताया कि प्राथमिक विद्यालय बीबीगंज की प्रधानाध्यापिका अनीता कुमारी को कूटरचित फर्जी अभिलेख से नौकरी करने के आरोप में बर्खास्त कर दिया गया है। उनसे वेतन रिकवरी भी की जाएगी। नगर शिक्षा अधिकारी को रिपोर्ट दर्ज कराने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed