बच्ची की बात सुन दहल गए मां-बाप, फिर स्कूल पहुंच प्रिंसिपल को जमकर पीटा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्कूल के प्रिंसिपल साहब का कारनामा जब सामने आया तो बच्चों के अभिभावक ये जानकर सहम गए कि कहीं उनके बच्चे भी इसका शिकार तो नहीं हुए। अभी कक्षा चार में पढ़ने वाली छात्रा (11) से ये प्रिंसिपल कुछ दिनाे से अजीब-अजीब हरकतें कर रहे थे। इस बात का पता तब लगा जब वह बच्ची डर के मारे परिजनों के सामने बस एक ही बात की रट लगाए जा रही थी कि 'अब वह कभी स्कूल नही जाएगी।' ये बात सुनकर मां-बाप ने पूछा तो अखिर में राेते हुएे बच्ची ने पूरी अाप-बीती सुनाई। मां-बाप के पैरों तलें जमीन निकल गई...
पहले भी कर चुका है एेसी कई गंदी हरकतें
परिजनों ने बताया कि कई दिनों से छात्रा स्कूल जाने में आनाकानी कर रही थी। किसी तरह से उसे सोमवार को स्कूल भेजा था। उसने मंगलवार को दोबारा स्कूल जाने से मना कर दिया। स्कूल जाने के लिए उस पर दबाव बनाया गया। मारपीट के बाद भी वह स्कूल जाने के लिए तैयार नहीं हो रही थी। बाद में छात्रा ने मां को आपबीती बताई तो यह खौफनाक सच सामना आया।
छात्रा ने बताया कि उसे करीब पंद्रह दिनों से रोजाना प्रधानाध्यापक अपने कमरे में बुला रहा था और उसके शरीर पर गलत नीयत से हाथ लगाया था। विरोध पर मारने पीटने की धमकी देता था। वह कमरे में बुलाकर बच्ची से रोजाना अश्लील हरकतें करता रहा और वह डर से ये बात किसी से कह न सकी। ये सुनने के बाद परिजन भड़क गए। इन्होंने मंगलवार की सुबह स्कूल पहुंचकर प्रधानाध्यापक को पीट दिया। इसके बाद थाने में दोनों पक्षों
इससे गुस्साए ग्रामीणों ने मंगलवार को स्कूल कैंपस में प्रधानाध्यापक को धुन दिया। इसके बाद पुलिस को सौंप दिया। थाने में कई घंटे तक प्रकरण चलता रहा। तहरीर न मिलने पर पुलिस ने प्रधानाध्यापक को छोड़ दिया। वहीं बीएसए ने खंड शिक्षाधिकारी की जांच रिपोर्ट के बाद निलंबित कर दिया है। मामला मलवां थाना क्षेत्र के एक पूर्व माध्यमिक विद्यालय का है। यहां प्रधानाध्यापक के पद पर अखिलेश कुमार तैनात हैं। स्कूल में करीब दो दर्जन ग्रामीण मंगलवार को पहुंचे। ग्रामीण प्रधानाध्यापक को कक्ष से घसीटकर बाहर ले आए। इन्होंने प्रधानाध्यापक को पीटने के बाद 100 नंबर पर सूचना दी। पुलिस प्रधानाध्यापक को थाने ले आई।
पहले भी कर चुका है एेसी कई गंदी हरकतें
प्रधानाध्यापक अखिलेश कुमार पर पहले भी इस तरह के आरोप लग चुके हैं। छात्राओं से अश्लीलता करने के आरोप में एक बार निलंबित किया जा चुका है। प्रधानाध्यापक अखिलेश कुमार ने भिटौरा ब्लॉक के दीवान का पुरवा विद्यालय में करीब तीन साल पहले ऐसी हरकत की थी। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने वहां भी पिटाई की थी। ग्रामीण प्रधानाध्यापक को मार डालने पर उतारू थे।
कड़ी कारवाही ना हाेने के कारण हमेशा बचता रहा
महिलाकर्मी ने भी लगाए आरोप
तीन साल पहले पत्नी ने लगाई थी फांसी
परिजनों पर दबाव बनाने का आरोप
कई घंटे चली पंचायत
-34- घटना के बाद स्कू ल के बाहर लगी भीड़।
-36- पिटाई के बाद थाने में पहुंचा प्रधानाध्यापक ।
-कक्षा चार की छात्रा से प्रधानाध्यापक ने की दुष्कर्म की कोशिश
-ग्रामीणों ने पीटकर पुलिस को सौंपा, निलंबित किया गया, पीड़ित छात्रा के स्कूल न जाने पर खुला मामला
-पहले भी मासूम छात्राओं को बना चुका शिकार
-भिटौरा ब्लाक में तैनाती के वक्त भी ग्रामीणों ने पीटा था