फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Principal attacked with an axe in Unnao, three blows in the head and hands and feet

Unnao: प्रधानाचार्य पर कुल्हाड़ी से हमला, सिर और हाथ-पैर में तीन वार, आरोपी बोला- महिला पर करता था छींटाकशी

Wed, 05 Apr 2023 08:40 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 05 Apr 2023 08:40 PM IST
सार

Unnao Crime: बीघापुर क्षेत्र में एक पड़ोसी ने प्रधानाचार्य पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया। आरोपी ने सिर और हाथ पैर में तीन वार किए। प्रधानाचार्य को कानपुर में भर्ती कराया गया है,जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

विज्ञापन
Principal attacked with an axe in Unnao, three blows in the head and hands and feet
बच्चों से जानकारी करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उन्नाव जिले के बीघापुर क्षेत्र में बच्चों को ट्यूशन पढ़ा रहे शिक्षक पर पड़ोसी ने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। गंभीर हालत में उसे कानपुर रिजेंसी में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने हमलावर को गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि शिक्षक हमलावर के परिवार की महिला पर छींटाकशी करता था।

विज्ञापन

बेटे की तहरीर जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज की है। पाहीहरदो गांव निवासी वृंदावन चौधरी (52) एक निजी विद्यालय में प्रधानाचार्य हैं और घर पर कक्षा पांच तक के बच्चों को ट्यूशन पढ़ाते हैं। मंगलवार शाम वह घर के सामने छात्रों को पढ़ा रहे थे।
विज्ञापन

करीब सात बजे घर के पीछे रहने वाला अतुल कुमार कुल्हाड़ी लेकर आया और वृंदावन के सिर और हाथ-पैर तीन वार कर लहूलुहान कर दिया। अचानक हुई घटना के बाद छात्र रोते-चीखते भागे। चीख सुनकर वृंदावन की पत्नी अशोक कुमारी, बेटा सूरज, सौरभ व अन्य लोग बाहर आए।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने अतुल को किया गिरफ्तार
इसके बाद आनन फानन में वृंदावन को स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। यहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजनों ने जिला अस्पताल के बजाए कानपुर रिजेंसी अस्पताल में भर्ती कराया। सिर पर वार होने से वह बेहोश हैं। सूचना पर पहुंचे कोतवाल ने कुल्हाड़ी बरामद की और आरोपी अतुल को गिरफ्तार कर लिया।

प्रधानाचार्य के परिजनों बोले- आरोप बुबुनियाद हैं
आरोपी ने पुलिस को बताया कि प्रधानाचार्य उनके परिवार की महिला पर छींटाकशी करता था। उधर, वृंदावन के परिजनों ने इसे बेबुनियाद बताया है। कोतवाल बृजेश कुमार शुक्ल ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी से पूछताछ जारी है। परिजनों और ग्रामीणों ने आरोपी को मानसिक बीमार बताया।

पढ़ रहे छात्रों और परिजनों के दर्ज हुए बयान
उपनिरीक्षक अरविंद कुमार त्रिपाठी ने छात्रों के बयान दर्ज किए हैं। बच्चों ने बताया,सर ट्यूशन पढ़ा रहे थे, तभी कुल्हाड़ी से युवक ने हमला बोल दिया। घायल के बेटे सौरभ ने बताया कि दो महीने पहले भी अतुल ने बड़े भाई सूरज को ईंट मार दी थी।

निजी विद्यालय में हैं प्रधानाचार्य
वृंदावन चौधरी ब्लॉक क्षेत्र के गांव कटरा दीवानखेड़ा स्थित किसान पूर्व माध्यमिक विद्यालय में प्रधानाचार्य के पद पर 25 साल से तैनात हैं। स्कूल से छुट्टी होने के बाद शाम को बच्चों को ट्यूशन पढ़ाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed