{"_id":"6a82245f8c41c881cf07a3fd","slug":"prince-and-kosin-became-the-winners-of-the-cross-country-race-kanpur-news-c-362-1-ka11003-154183-2026-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: क्राॅस कंट्री दौड़ के विजेता बने प्रिंस और कोसिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: क्राॅस कंट्री दौड़ के विजेता बने प्रिंस और कोसिन
विज्ञापन
कानपुर। स्वतंत्रता दिवस पर शनिवार को ग्रीनपार्क स्टेडियम में क्रॉस कंट्री दौड़ हुई। ओपन पुरुष वर्ग में प्रिंस कश्यप ने पहला, उमेश निषाद ने दूसरा और विनायक सिंह ने तीसरा स्थान जीता। मुकेश ने चौथा, रौनक गौतम ने पांचवां और शान पंत ने छठा स्थान प्राप्त किया। ओपन महिला वर्ग में कोसिन विजेता बनीं, जबकि वंशिका ने दूसरा और टीना ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। मंजू चौथे, तान्या पांचवें और पलक शुक्ला छठे स्थान पर रहीं।
ध्वजारोहण और राष्ट्रगान के बाद दौड़ हुई। इसमें 106 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। ओपन पुरुष वर्ग के लिए पांच किलोमीटर और महिला वर्ग में तीन किलोमीटर की दौड़ रखी गई। क्रीड़ा अधिकारी कर्मवीर सिंह और डिप्टी सीएमओ डॉ. राजेश्वर सिंह ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किए। शिव प्रताप सिंह, रमेश कुमार यादव, शाहिद खान, उदय राज सिंह, अमित वर्मा, अल्पना शर्मा, अभिसारिका यादव, सना, गणेश निषाद, सुचिता सिंह, नेहा यादव, डॉ. स्टेनली ब्राउन समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे।