फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   prime minister narendra modi rally in kanpur

कानपुर: भारतीय सेना की कार्रवाई से साफ दिख रही है पाक की बौखलाहट- पीएम मोदी

Fri, 08 Mar 2019 05:15 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 08 Mar 2019 05:15 PM IST
विज्ञापन
prime minister narendra modi rally in kanpur
कानपुर में पीएम की रैली
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज कानपुर पहुंचे। निराला नगर मैदान पर आयोजित रैली स्थल से पीएम ने शहर को 6620 करोड़ की सौगात दी। जैसे ही पीएम रैली स्थल पहुंचे चारों ओर से मोदी-मोदी की गूंज आने लगी। कुछ ही देर में पूरा माहौल मोदीमय हो गया। सबसे पहले पीएम मोदी ने लखनऊ मेट्राे को हरी झंडी दिखाई इसके बाद उन्होंने नमामि गंगे और पनकी पॉवर प्लांट प्रोजेक्ट का शिलान्यास किया। मंच पर चढ़ते ही पीएम मोदी ने अपने संबोधन से पहले देश की सीमाओं की रक्षा कर रहे जवानों के लिए तीन बार भारत माता की जय के नारे लगवाए। उन्होंने कहा कि नारों की गूंज इतनी तेज होनी चाहिए कि सीमा पर खड़े जवानों को सुनाई दे।
विज्ञापन

 

अपने संबंधोन में पीएम ने सौभाग्य योजना की चर्चा की। उन्होंने कहा कानपुर के डेढ़ लाख से ज्यादा लोगों को बिजली कनेक्शन देकर उनके जीवन से अंधेरा मिटाया गया है। कानपुर के लोगों के लिए हजारों करोड़ के प्रोजेक्ट की शुरुआत की गई है। पहले की सरकारों की नीयत काम करने की होती तो अंधेरा कब का दूर हो गया होता। 

विज्ञापन

 

मंच से पीएम मोदी ने पूर्व की सरकारों पर तंज कसते हुए कहा करोड़ों रुपए गंगा को अविरल बनाने के नाम पर लिए गए लेकिन गंगा की गंदगी दूर नहीं हुई। तिजोरी तो खाली हो गयी लेकिन गंगा जी में गंदगी बनी ही रही। भाजपा ने देश की जनता को यकीन दिलाया है कि नामुमकिन भी अब तो मुमकिन है।

विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम ने कहा यूपी में शुरू हो चुके डिफेंस कॉरिडोर की पूरी ताकत कानपुर को मिलने वाली है। पूरे यूपी में सड़कों, हाईवे, एक्सप्रेस वे, रेलवे, एयर वे का जाल बिछाया जा रहा है। कानपुर मेट्रो प्रोजेक्ट को भी मंजूरी दी जा चुकी है। जल्द ही कानपुर को जाम की समस्या से भी निजात मिल जाएगी। अब तक पीएम आवास के अंतर्गत देश में लगभग डेढ़ करोड़ घर बन चुके हैं। इससे पहले की सरकार 25 लाख घर ही बना पायी थी।


पीएम बोले मैं कानपुर की धरती पर एक बात फिर से दोहराना चाहता हूं 2022  में जब भारत की आजादी के 75 वर्ष पूरे होंगे तब तक हर एक व्यक्ति के सिर पर छत होगी। धरती पर काम करके दिखाने वाली ये सरकार आपके सामने मौजूद है। मंच से पीएम ने पुलवामा आतंकी हमले में शहीद श्याम बाबू और बड़गाम में शहीद दीपक पाण्डेय को नमन किया।

पीएम ने मंच से 'शहीदों अमर रहें' के नारे लगाए। इसके बाद बोले अब लगता है कि भारत में दम है, सेना जो तय करती है उसे करके रहती है। सेना के पराक्रम को नीचा दिखाने का दिन-रात प्रयास किया जा रहा है, ऐसे लोगों को शर्म आनी चाहिए। पाकिस्तान को जो अच्छा लगे ऐसी बातें हमारे हिंदुस्तान में बैठे लोग कर रहे हैं, उन्हें शर्म आनी चाहिए।

 

स्वार्थ की राजनीति के कारण राजनीतिक विरोधी जो बयानबाजी कर रहे हैं उसका लाभ आतंक के सरपरस्त उठा रहे हैं। आज जब पाकिस्तान पर पूरी दुनिया का दबाव है। वो रंगे हाथों पकड़ा गया है, अब वाे पूरी दुनिया में कहीं मुंह दिखाने लायक नहीं बचा है।

सीएम योगी ने कहा कि अब तक जिन कार्यों को नामुमकिन कह कर देश की जनता को वंचित रखा गया था 2014 के बाद मोदी जी ने उसे मुमकिन बना दिया। क्योंकि मोदी हैं तो सबकुछ मुमकिन है, उन्होंने नामुमकिन को मुमकिन बना दिया। सीएम योगी ने मंच पर लगाए मोदी हैं तो मुमकिन है के नारे।

मंच पर चढ़ते ही डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने जय श्रीराम के नारे लगाए।  उन्होंने कहा प्रयागराज के कुंभ में मोदी जी ने जिस प्रकार से सफाई कर्मचारियों के चरण धुलकर समरसता का संदेश दिया है, उस प्रकार कोई नहीं कर सकता। सर्जिकल और एयर स्ट्राइक के बाद सिर्फ जनता मोदी के साथ रहे बाकी सब एक हो जाएं कोई फर्क नहीं पड़ता। 

डिप्टी सीएम बाेले लक्ष्मी जी न हाथ के पंजे पर बैठ कर आती हैं, न सपा की साइकिल पर आती हैं न बसपा के हाथी परआती हैं, लक्ष्मी जी विकासरूपी कमल के फूल पर ही बैठकर आती हैं। उन्होंने इस दौरान 100 में 60 हमारा है बाकी सब बंटवारा है का नारा बुलंद किया।



रैली में मौजूद सांसद मुरली मनोहर जोशी ने कहा भारत की अर्थव्यवस्था का तेजी से विकास हो रहा है। अर्थव्यवस्था छलांग लगाते-लगाते चीन को पछाड़ने के कगार पर पहुंच गयी है। भारत की सेनाएं सीमा पार कर शत्रुओं से लोहा ले रही हैं। इससे पहले ऐसा कभी नहीं हुआ, क्योंकि इससे पहले की सरकारें नपुंसक थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed