फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Primary school Vidkhuri's team won in Kabaddi

Kanpur News: कबड्डी में प्राथमिक विद्यालय विदखुरी की टीम विजेता

Sat, 17 Oct 2026 12:36 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sat, 17 Oct 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
Primary school Vidkhuri's team won in Kabaddi
बरौर। न्याय पंचायत स्तरीय परिषदीय विद्यालय की खेलकूद प्रतियोगिता शुक्रवार को विदखुरी संविलियन विद्यालय परिसर में हुई। कबड्डी में प्राथमिक विद्यालय विदखुरी की टीम विजेता रही।
विज्ञापन

खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ समाजसेवी प्रभा त्रिवेदी, किशोरी त्रिवेदी, आदेश कुमारी, वंदना सचान ने सरस्वती पूजन कर किया। जिसमें प्राइमरी स्तर बालक वर्ग 50 मीटर दौड़ में अंडवा के आयुष प्रथम, गुरगांव के प्रांजुल द्वितीय रहे। बालिका वर्ग विदखुरी की सलोनी प्रथम, अकोढ़ी की संगीता द्वितीय स्थान पर रहीं। 100 मीटर बालक वर्ग में डोभा के आदित्य प्रथम, गुरगांव के नितिन द्वितीय स्थान पर रहे। 100 मीटर दौड़ बालिका वर्ग में हारामऊ की गुंजन प्रथम, अकोंढी की सजल द्वितीय रहीं। 200 मीटर बालक वर्ग में गुरगांव के प्रांजुल प्रथम, अकोढ़ी के सूफियान द्वितीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन

जूनियर स्तर बालक वर्ग 100 मीटर दौड़ में विदखुरी के अहम प्रथम, अकोढ़ी के शिखर ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 200मीटर दौड़ में विदखुरी के अहम प्रथम, गुरगांव के कान्हा द्वितीय स्थान पर रहे। 100 मीटर बालिका वर्ग में हारामऊ की अंशिका प्रथम, विदखुरी की तान्या द्वितीय रही। 200 मीटर दौड़ में अकोढ़ी की महक प्रथम, हारामऊ की दिव्यांशी द्वितीय रहीं। कबड्डी में प्राथमिक स्तर पर फाइनल मैच डोभा व विदखुरी टीम के बीच खेला गया। जिसमें विदखुरी की टीम विजेता रही। निर्णायक धर्मेंद्र सैनी, सोमप्रकाश, शैलेंद्र कटियार, अतुल सचान, आदर्श रहे। संचालन महेंद्र पाल ने किया। प्राथमिक शिक्षक संघ मलासा ब्लॉक अध्यक्ष देवेंद्र सचान, एआरपी अश्वनी कटियार, कुलदीप सैनी, योगेंद्र त्रिवेदी, रिचा सचान, अंकिता आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed