फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   priest of temple brutally murdered in unnao

नृशंस हत्याः पुजारी के चेहरे को ईंटों से कूचा फिर ओढ़ाई चादर

Sun, 08 Apr 2018 08:34 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 08 Apr 2018 08:34 PM IST
विज्ञापन
priest of temple brutally murdered in unnao
पुजारी शीतला प्रसाद की फाइल फोटो, सती देवी मंदिर - फोटो : अमर उजाला

यूपी के उन्नाव जिले में फतेहपुर चौरासी थानाक्षेत्र के ऊगू कस्बे में मंदिर में रह रहे बुजुर्ग पुजारी की ईंटों से चेहरा कूंचकर हत्या कर दी गई। शव मंदिर के बाहर तख्त पर पड़ा मिला। ऊपर से चादर ओढ़ाई गई थी। पुजारी की जेब से चार-पांच हजार रुपये गायब हैं। मंदिर से खोले गए करीब डेढ़ दर्जन पीतल के घंटे कस्बे की ओर जाने वाले रास्ते में तीन अलग-अलग जगह पड़े मिले। पुलिस चोरी करने के दौरान विरोध करने पर हत्या या संपत्ति के लालच में वारदात को अंजाम दिए जाने के बिदुओं पर जांच कर रही है। आईजी, एसपी और एएसपी ने भी घटना स्थल का निरीक्षण किया। फॉरेंसिक टीम और खोजी कुत्ते की भी मदद ली गई है। कुत्ता घटना स्थल से कस्बे की ओर जाने वाले रास्ते पर पांच सौ मीटर दूर जाने के बाद रुक गया। इससे वारदात को अंजाम देने वालों के कस्बे के ही होने का शक है।

विज्ञापन


 

priest of temple brutally murdered in unnao
लोगों से पूछताछ करतीं एसपी पुष्पांजलि व अन्य अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

फतेहपुर चौरासी थानाक्षेत्र की नगर पंचायत ऊगू में कस्बे से करीब एक किमी की दूरी पर सती देवी का 96 साल पुराना मंदिर है। कस्बे के मोहल्ला सोनिका निवासी शीतला प्रसाद (85) मंदिर में पूजा और देखभाल करते थे। कस्बे के मोहल्ला नेवादा निवासी रामबेटी कनौजिया पत्नी स्व. राजाराम मंदिर में साफ-सफाई करती थीं। शनिवार शाम करीब सात बजे रामबेटी और इनका बेटा पुतानी मंदिर बंद होने के बाद घर चले गए। रात को हमलावरों ने पुजारी की हत्या कर दी। मंदिर के चार दरवाजों में बाहर से ताले लगे थे। हमलावरों ने चाबी से ताले खोलकर अंदर खोजबीन की। इसके बाद दोबारा ताले बंद कर चाबी पुजारी के तख्त पर रख दी। शव तख्त पर बिछे बिस्तर पर लेटी हुई हालत में मिला। ऊपर से चादर ओढ़ा दी गई थी। कुर्ता फटा होने से हत्या से पहले मारपीट किए जाने का भी शक जताया जा रहा है।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

priest of temple brutally murdered in unnao
पुजारी शीतला प्रसाद की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
पुजारी के बेटे संतोष के मुताबिक सुबह करीब 6 बजे कस्बे के हीरा शौच के लिए खेतों की ओर गए थे। रोज की तरह उन्होंने मंदिर पहुंचकर पुजारी को आवाज दी। इन्हें कोई जवाब नहीं मिला। इन्होंने घर पहुंचकर जानकारी दी। इसके बाद संतोष उसकी पत्नी अंजली, बड़ा बेटा रमेश और उसकी पत्नी सुनीता मंदिर पहुंचे। चादर हटाकर देखी तो सन्न रह गए। पुजारी शीतला प्रसाद की चेहरा कूंचकर हत्या कर दी गई थी। संतोष की सूचना पर थानाध्यक्ष धर्मवीर सिंह पहुंचे। उन्होंने शुरुआती जांच के बाद उच्चाधिकारियों को जानकारी दी। आईजी सुजीत कुमार पांडेय, एसपी पुष्पांजलि, एएसपी एपी सिंह, थानाध्यक्ष धर्मवीर सिंह सहित कई थानों की फोर्स घटना स्थल पहुंची। एसपी ने जांच के लिए फॉरेंसिक टीम को बुलवाया। खोजी कुत्ता घटना स्थल से करीब पांच सौ मीटर दूर कस्बा की ओर उसी रास्ते पर गया, जहां मंदिर के घंटे फेंके गए। आईजी ने घटना के जल्द खुलासा करने के निर्देश दिए हैं। एसपी ने बताया कि कुछ सुराग मिले हैं। जल्द खुलासा हो जाएगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed