फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Prices of refined, mustard oil and pulses increased

Kanpur News: रिफाइंड, सरसों का तेल व दाल की कीमतें बढ़ी

Sun, 05 Apr 2026 01:51 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sun, 05 Apr 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
Prices of refined, mustard oil and pulses increased
कानपुर देहात। इस्राइल-अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध के चलते आपूर्ति बाधित होने से बाजार में रिफाइंड और पॉम ऑयल के दाम बढ़ गए हैं। सरसों के तेल सहित अरहर दाल के भाव में भी पांच से दस रुपये की वृद्धि हुई है। इससे आम लोगों की जेब पर असर पड़ रहा है।
विज्ञापन

अकबरपुर के सदर बाजार स्थित किराना कारोबारियों का कहना है कि आवक कम होने से रिफाइंड, पॉम ऑयल सहित तेल व अरहर दाल के दाम में बढ़ोतरी हुई है। इससे आमजन को महंगाई का सामना करना पड़ रहा है। वहीं रूरा के किराना कारोबारी श्यामजी वैश्य ने बताया कि रिफाइंड पहले 15 लीटर की टिन 2270 रुपये की मिल रही थी लेकिन आवक कम होने से अब यह 2700 रुपये की हो गई है।
विज्ञापन

पॉम ऑयल का दाम 2170 रुपये से बढ़कर 2600 रुपये पहुंच गए हैं। कारोबारी कार्तिक चौरसिया ने कहा कि सरसों के दाम में मामूली बढ़त हुई है। पहले 165 रुपये लीटर बिकने वाला सरसों का तेल अब 170 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। जबकि सभी प्रकार की दालों में उछाल आया है। अरहर दाल 110 रुपये प्रति किलो की जगह अब 120 रुपये में बिक रही है। मटर 50 से बढ़कर 55 रुपये प्रति किलो हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed