{"_id":"6ab19f223936c9aa680fb52b","slug":"prices-of-green-vegetables-have-dropped-as-soon-as-the-rain-stopped-kanpur-news-c-12-1-knp1053-1657941-2026-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: बारिश थमते ही हरी सब्जियों का भाव खाना कम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: बारिश थमते ही हरी सब्जियों का भाव खाना कम
विज्ञापन
कानपुर। बारिश के थमते ही हरी सब्जियों के दाम में तेजी से गिरावट आई है। अब तक 60 रुपये किलो बिक रही तरोई के रेट 40 रुपये किलो हो गए हैं। वहीं लौकी के भाव भी 50 रुपये किलो से घटकर 30 से 40 रुपये किलो पहुंच गए हैं। कद्दू 20 से 30 रुपये का मिल रहा है। यह गिरावट गंगा पार के क्षेत्रों से काफी मात्रा में नई फसल के आने की वजह से हुई है। सब्जियों के रेट और कम होने की संभावना है।
कटरी क्षेत्र में बाढ़ और आपूर्ति घटने से शहर में हरी सब्जियों के दाम तेज हो गए थे। फुटकर सब्जी विक्रेता राजेश कुमार ने बताया कि टमाटर अब 30- 40 रुपये किलो में हो गया है। पहले रेट 50 रुपये किलो तक पहुंच गया था। बैंगन 50, करेला 50, भिंडी 40 रुपये किलो में है। पहले बैंगन 60, करेला 60, भिंडी 60 रुपये किलो में था। गाजर 60 रुपये किलो से कम होकर 40 रुपये किलो में हो गया है। अभी धनिया 300, अदरक 240 रुपये किलो मिल रहा है। शिमला मिर्च 80 रुपये किलो है। यह पहले 100 रुपये किलो मिल रहा था। गोभी प्रति पीस 40 से 50 रुपये में है। पहले 50-60 रुपये प्रति पीस थी। सब्जी विक्रेता बबलू यादव ने बताया कि कटरी के पार की हरी सब्जियों की फसल अब बाजार में आने लगी है। जिससे कद्दू, लौकी, तरोई, भिंडी के भाव तेजी से कम हुए हैं। अन्य हरी सब्जियों के भावों में भी कमी आई है।