फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Pretending to be ACJ, he deceived a man by promising to marry him and took Rs 59.46 lakh in the name of buying a car.

Kanpur News: एसीजे बन शादी का दिया झांसा, कार खरीदने के नाम पर ले गया 59.46 लाख

Thu, 11 Sep 2025 02:34 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 11 Sep 2025 02:34 AM IST
विज्ञापन
Pretending to be ACJ, he deceived a man by promising to marry him and took Rs 59.46 lakh in the name of buying a car.
कानपुर। किंग जार्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) की नर्सिंग ऑफिसर को शातिर ने एसीजे (न्यायिक अधिकारी) बनकर शादी का झांसा दिया। फिर कार खरीदने के नाम पर उनसे 59.46 लाख रुपये ले गया। नर्सिंग ऑफिसर ने कर्नलगंज थाने में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने बुधवार देर रात क्षेत्र में लगे कई सीसीटीवी कैमरे खंगाले, लेकिन साफ फुटेज नहीं मिले। गुरुवार को रेवथ्री मॉल के कैमरे खंगाले जाएंगे।
विज्ञापन

नर्सिंग ऑफिसर की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट के अनुसार वह लखनऊ के लाजपतनगर में रहती हैं। पिता ने उनकी शादी के लिए वैवाहिक साइट पर विज्ञापन दिया था जिस पर सीतापुर के अंशुमान विक्रम नाम के युवक ने शादी का प्रस्ताव रखा। उसने खुद को सीतापुर का एसीजे बताकर पिता से बातचीत के लिए नंबर ले लिया। नर्सिंग ऑफिसर के मुताबिक जुलाई से लेकर सात सितंबर तक उनकी आरोपी से बातचीत होती रही। आरोपी ने एक दिन कॉल कर एक करोड़ रुपये की कार खरीदने की जानकारी दी।
विज्ञापन

आरोपी ने कहा कि वह न्यायिक अधिकारी हैं। इतने रुपये खर्च करेंगे तो उनकी जांच हो सकती है। आरोपी ने उनके खाते में रुपये की जानकारी हासिल की। उन्होंने करीब 15 लाख रुपये बैंक खाते में होने की बात कही। इस पर अंशुमान विक्रम ने कहा कि वह लोन करा लें। अब शादी होने ही वाली है। वह रुपये लौटा देगा। इस पर नर्सिंग ऑफिसर ने करीब 34.46 लाख रुपये का लोन करा लिया। नर्सिंग ऑफिसर के मुताबिक सात सितंबर को आरोपी ने रुपये लेकर चुन्नीगंज बस अड्डे पर बुलाया। वह उन्हें फिल्म दिखाने की बात कहकर रेवथ्री ले गया। फिल्म देखने के दाैरान करीब 15 से 20 मिनट बाद हुए तबियत खराब होने की जानकारी दी और बाहर निकल आया। पूछने पर आरोपी ने कहा कि वह कार लेकर आ रहा है, फिल्म नहीं देखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नर्सिंग ऑफिसर ने बाहर आकर देखा तो वह नजर नहीं आया। कॉल करने पर बताया कि वह जाम में फंस गया है। थोड़ी देर बाद उसका मोबाइल स्विच ऑफ हो गया। कर्नलगंज इंस्पेक्टर विनीत कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रही हैं। चुन्नीगंज और आसपास के कैमरे देखे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed