फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Pressure made on the teenager to convert, police reached the house of the accused, History sheeter jumped from

Kannauj: किशोरी पर बनाया धर्मतांतरण का दबाव, आरोपी के घर पहुंची पुलिस...छत से कूदा हिस्ट्रीशीटर, ये है मामला

Sun, 09 Jul 2023 02:38 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 09 Jul 2023 02:38 PM IST
सार

Kannauj Crime: कोतवाल अजय पाठक ने बताया कि नामजद चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि मुख्य आरोपी हिस्ट्रीशीटर पप्पू उर्फ इकबाल की लोकेशन मिली थी। इस पर पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। हिस्ट्रीशीटर पप्पू ने खुद को घिरा देखा, दो मंजिल से नीचे छलांग लग गई।

विज्ञापन
Pressure made on the teenager to convert, police reached the house of the accused, History sheeter jumped from
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कन्नौज जिले में छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र की एक किशोरी पर जबरन निकाह करने व धर्मतांतरण का दबाव बनाने पर पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर समेत चार को गिरफ्तार कर लिया है। चारों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। नगर की एक महिला ने कोतवाली में दो दिन पहले रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

विज्ञापन

उसकी शिकायत थी कि मोहल्ले के ही पप्पू इकबाल, शाहरूख और पत्नी रूखसार, दिलशाद, पत्नी नगमा, ई शादाब और पत्नी सकीना दबंग व शातिर किस्म के हैं। पप्पू इकबाल आए दिन उसके व बेटी के साथ छेड़छाड़ करता है। बेटी पर निकाह करने व मतांतरण कर मुस्लिम धर्म अपनाने का दबाव डालता रहता है।
विज्ञापन

शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने नामजद सात में से चार आरोपियों हिस्ट्रीशीटर पप्पू उर्फ इकबाल, शादाब और उसकी पत्नी सकीना पत्नी व भाई दिलशाद को गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में कोतवाल अजय पाठक ने बताया कि नामजद चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

गिरफ्तारी से बचने के लिए दो मंजिल से कूद गया हिस्ट्रीशीटर
किशोरी पर निकाह करने और धर्मतांतरण कर मुस्लिम धर्म अपनाने का दबाव डालने के मुख्य आरोपी हिस्ट्रीशीटर पप्पू उर्फ इकबाल की शुक्रवार की देर रात पुलिस को तिर्वा में लोकेशन मिली थी। इस पर पुलिस टीम आनन फानन मौके पर पहुंच गई।

आरोपियों की तलाश में छापेमारी
हिस्ट्रीशीटर पप्पू ने खुद को घिरा देखा। इस पर वह गिरफ्तारी से बचने के लिए दो मंजिल से नीचे कूद गया। हालांकि वहां पर खड़ी पुलिस ने उसे दबोच लिया। वहीं, बाकी तीन आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है। जल्द ही तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed