फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Pressure made on teenager for marriage and conversion, mother said accused are vicious, report on seven

Kannauj: किशोरी पर निकाह और धर्मांतरण के लिए बनाया दबाव, मां बोली- शातिर किस्म के हैं आरोपी, सात पर रिपोर्ट

Fri, 07 Jul 2023 04:54 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 07 Jul 2023 04:54 PM IST
सार

Kannauj Crime: कोतवाल अजय पाठक ने बताया कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और आरोपियों की तलाश की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट, बलवा, छेड़छाड़, आपराधिक षड्यंत्र में शामिल होने व पॉक्सो एक्ट सहित संगीन धाराओं में रिपोर्ट हुई है।

विज्ञापन
Pressure made on teenager for marriage and conversion, mother said accused are vicious, report on seven
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कन्नौज जिले के छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र में समुदाय विशेष के युवक की ओर से किशोरी पर निकाह करने व मतांतरण करने का दबाव बनाने के मामले में पुलिस ने चार महिलाओं समेत सात के खिलाफ संगीन धाराओं में मामला दर्ज किया है। अब पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

विज्ञापन

पीड़ित महिला ने बताया कि उसके पति की मौत हो चुकी है। उसके दो बेटे व तीन बेटियां हैं। उसकी बड़ी बेटी 15 साल की है। उसके मोहल्ले के ही पप्पू इकबाल पुत्र सिकंदर, शाहरूख, दिलशाद पुत्र नौशाद, नगमा पत्नी दिलशाद, शादाब पुत्र नौशाद, सकीना पत्नी शादाब, रुकसार पत्नी शाहरूख दबंग व शातिर किस्म के व्यक्ति हैं।
विज्ञापन

पप्पू इकबाल आए दिन उसके व उसकी बेटी के साथ छेड़छाड़ करता है और बेटी पर निकाह करने व धर्मांतरण कर मुस्लिम धर्म अपनाने का दबाव डालता रहता है। पांच जून की देर शाम आरोपी अवैध असलाह लेकर उसके घर में घुस आए और बेटी के साथ छेड़छाड़ कर उस पर हमलावर हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

जबरन निकाह और धर्म परिवर्तन का दवाब
पप्पू इकबाल उसकी बेटी से जबरिया निकाह करने और धर्म परिवर्तन का दवाब डाल रहा है। उसके व बेटी के मना करने पर आरोपियों ने घर में घुसकर उसके साथ मारपीट की। साथ ही, शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। आरोपी उसकी बेटी का पीछा करते रहते हैं। साथ परिवार के अन्य लोगों को धमकाते हैं।

आरोपियों की तलाश में छापेमारी
पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट, बलवा, छेड़छाड़, आपराधिक षड्यंत्र में शामिल होने व पॉक्सो एक्ट सहित संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस संबंध में कोतवाल अजय पाठक ने बताया कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed