फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Presidentship of the City-Rural Lohia Vahini stripped within four days; expelled from the party as well.

Kanpur News: चार दिन में छिनी नगर ग्रामीण लोहिया वाहिनी की अध्यक्षी, पार्टी से भी निष्कासित

Wed, 01 Jul 2026 02:37 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
Presidentship of the City-Rural Lohia Vahini stripped within four days; expelled from the party as well.
कानपुर। समाजवादी पार्टी की नगर ग्रामीण जिला इकाई के लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष अमर बहादुर सिंह यादव को चार दिन में ही पद से हटा दिया गया। इसके साथ ही यादव को पार्टी से भी निष्कासित कर दिया गया। सपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य अरविंद सिंह की ओर से जारी पत्र में किसी आरोप का जिक्र नहीं किया गया।
विज्ञापन

समाजवादी लोहिया वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष रामकरन निर्मल ने 27 जून को पत्र जारी करके अमर बहादुर सिंह यादव को लोहिया वाहिनी का जिलाध्यक्ष नामित किया था। अध्यक्ष बनते ही उनके खिलाफ पार्टी के ही लोगों ने सोशल मीडिया पर अभियान छेड़ दिया। यादव के ऊपर चार मुकदमों के मैसेज के साथ एफआईआर की प्रति भी वायरल की गई थी। हालांकि नगर ग्रामीण इकाई के जिलाध्यक्ष पूर्व विधायक मुनींद्र शुक्ला उनके बचाव में रहे हैं। उनका कहना है कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का फैसला स्वीकार है। इस संबंध में राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य का फोन उनके पास आया था।
विज्ञापन

वहीं, पद से हटाए गए अमर बहादुर यादव का कहना है कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का फैसला मानेंगे लेकिन राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मिलकर अपना पक्ष जरूर रखेंगे। वह पूरी तरह समाजवादी हैं और रहेंगे। उनके बारे में शीर्ष नेतृत्व से क्या-क्या शिकायत की गई, यह अभी पता नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed