फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   President will begin cleanliness service from Ishwariganj

'स्वच्छता ही सेवा' की शुरुआत ईश्वरीगंज से करेंगे राष्ट्रपति

Tue, 12 Sep 2017 09:50 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 12 Sep 2017 09:50 AM IST
विज्ञापन
President will begin cleanliness service from Ishwariganj
डेमो
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 15 सितंबर को कानपुर से स्वच्छता ही सेवा अभियान की शुरुआत करेंगे। कार्यक्रम में जाने-माने उद्योगपति रतन टाटा, सुलभ इंटरनेशनल सोशल सर्विस आर्गनाइजेशन के संस्थापक बिंदेश्वरी पाठक और अरुण पुरी समेत स्वच्छता अभियान पर राष्ट्रीय स्तर पर काम करने वाली सात विभूतियों को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन


कार्यक्रम में राज्यपाल राम नाइक और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शामिल होंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर पूरे देश में 15 सितंबर से दो अक्तबूर तक स्वच्छता ही सेवा अभियान चलेगा। इसकी शुरुआत राष्ट्रपति कानपुर के खुले में शौचमुक्त गांव ईश्वरीगंज से करेंगे। जिलाधिकारी सुरेंद्र सिंह, मुख्य विकास अधिकारी अरुण कुमार और एसएसपी सोनिया सिंह ने रविवार को बिठूर के ईश्वरीगंज गांव का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने बताया कि राष्ट्रपति के कार्यक्रम के लिए ईश्वरीगंज गांव फाइनल कर दिया गया है। यह गांव खुले में शौचमुक्त है।
विज्ञापन


इसी गांव के पास दयानंद विहार में राष्ट्रपति का निजी आवास है। यह गांव गंगा किनारे भी पड़ता है। इस कारण इस गांव का चयन राष्ट्रपति के कार्यक्रम के लिए किया गया है। रविवार शाम से ही गांव के पास हैलीपेड और कार्यक्रम स्थल बनाने का काम चालू कर दिया गया है। जिलाधिकारी ने बताया कि स्वच्छता के लिए राष्ट्रीय स्तर पर काम करने वाली सात विभूतियों को राष्ट्रपति सम्मानित करेंगे। यह कार्यक्रम दोपहर ढाई बजे से शाम पांच बजे तक होगा। राष्ट्रपति का अधिकारिक कार्यक्रम सोमवार या मंगलवार को आ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed