{"_id":"60ce46e1c66278295f5938e6","slug":"president-s-visit-to-kanpur-even-rain-will-not-be-able-to-disturb-the-meeting-waterproof-pandal-will-be-installed","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रपति का कानपुर दौरा: मुलाकात में बारिश भी नहीं डाल सकेगी खलल, लगाया जाएगा वाटर प्रूफ पांडाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रपति का कानपुर दौरा: मुलाकात में बारिश भी नहीं डाल सकेगी खलल, लगाया जाएगा वाटर प्रूफ पांडाल
Sun, 20 Jun 2021 01:30 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sun, 20 Jun 2021 01:30 AM IST
विज्ञापन
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के पहली बार अपने पैतृक गांव आने का कार्यक्रम तय होने के बाद पुखरायां कस्बे में भी तैयारियां जोरों से शुरू कर दी गई हैं। आरएसजीयू इंटर कॉलेज मैदान में राष्ट्रपति से लोगों की मुलाकात के लिए वाटर प्रूफ पांडाल लगाया जाएगा।
मैदान में भरे पानी की निकासी का भी इंतजाम भी किया जा रहा है। वहीं हैलीपैड बनाने के लिए कॉलेज के मैदान में सफाई कराई गई है। पुखरायां में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के आगमन को देखते हुए अफसर तैयारियों में जोर लगाए हुए हैं।

शनिवार को आरएसजीयू इंटर कॉलेज के मैदान में पानी भरा होने के कारण उसकी निकासी का इंतजाम कराया गया। कार्यक्रम में बारिश का खलल न पड़े, इसके लिए वाटर प्रूफ पांडाल लगाने की जिम्मेदारी लोक निर्माण विभाग को दी गई है। जहां राष्ट्रपति लोगों से मुलाकात करेंगे।
लोगों की संख्या का निर्धारण अभी नहीं किया गया है। सूची बनाए जाने का कार्य चल रहा है। वहीं डिग्री कॉलेज के मैदान में हेलीपैड बनाया जाएगा। जहां तीन हैलीकॉप्टर उतरेंगे। नगर पालिका के कर्मचारी शनिवार को जेसीबी मशीन से हेलीपैड स्थल की साफ-सफाई करते रहे।
रोड के दोनों तरफ नालियों की सफाई भी कराई जा रही है। यहां से राष्ट्रपति अपने मित्र सतीश मिश्र के घर मिलने जाएंगे। रास्ते में कोई खामी न रहे, इसके लिए पूरा खाका तैयार किया जा रहा है। तहसीलदार रामशंकर वर्मा और नायब तहसीलदार मनीष द्विवेदी ने हेलीपैड के लिए की जा रही साफ सफाई का जायजा लिया। जमीन समतल करने और बरसात के पानी की निकासी की व्यवस्था करने को कहा गया है। इस दौरान विद्यालय के प्रबंधक श्रीप्रकाश द्विवेदी मौजूद रहे।