{"_id":"60d4e0118ebc3e6efb0c29f8","slug":"president-s-security-helicopter-in-the-sky-and-president-s-train-on-the-ground-will-run-with-cars-together","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रपति की सुरक्षा: आसमान में हेलीकॉप्टर और जमीन पर प्रेसिडेंट की ट्रेन साथ दौड़ेंगी गाड़ियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रपति की सुरक्षा: आसमान में हेलीकॉप्टर और जमीन पर प्रेसिडेंट की ट्रेन साथ दौड़ेंगी गाड़ियां
Fri, 25 Jun 2021 05:42 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 25 Jun 2021 05:42 AM IST
सार
राष्ट्रपति की ट्रेन की निगरानी करते हुए एक हेलीकॉप्टर में सवार कमांडो हवा के रास्ते कानपुर पहुंचेंगे। सेंट्रल स्टेशन, एयरपोर्ट और सर्किट हाउस में तीन चक्रों में सुरक्षा व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आज से तीन दिन कानपुर दौरे पर हैं। राष्ट्रपति की सुरक्षा के लिए विशेष ट्रेन के समानांतर सड़क पर खुफिया एजेंसियों और कमांडो के वाहन दौड़ेंगे। दिल्ली से कानपुर तक जहां भी सड़क खत्म होगी, उस जगह से इनकी दूसरी टीम आगे रास्ता मिलने तक अपनी जिम्मेदारी निभाएगी।
साथ ही एक हेलीकॉप्टर में सवार कमांडो हवा के रास्ते राष्ट्रपति की ट्रेन की निगरानी करते हुए शहर तक पहुंचेंगे। सुरक्षा में कोई कसर न रह जाए, इसके लिए आईपीएस अधिकारियों के अलावा बड़ी संख्या में फोर्स लगाया गया है।
सुरक्षा अधिकारियों के अनुसार कड़ी सुरक्षा के बीच राष्ट्रपति की ट्रेन को कानपुर तक लाया जाएगा। उनके कार्यक्रम स्थल पर पांच चक्र में सुरक्षा घेरा बनाया गया है। सेंट्रल स्टेशन, एयरपोर्ट और सर्किट हाउस में तीन चक्रों में सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

इसके लिए बड़ी संख्या में अर्धसैनिक बल, एटीएस कमांडो, पुलिस और पीएसी को तैनात किया गया है। 27 जून को परौंख और पुखरायां कार्यक्रम स्थलों पर पांच चक्र में सुरक्षा का इंतजाम किया गया है। यहां भी बाहरी और अंदरूनी सर्किल में अर्धसैनिक बल को तैनात किया जाएगा। कार्यक्रम स्थल पर पहुंच कर माहौल बिगाड़ने वालों को उनके घर पर ही रोककर निगरानी करने की तैयारी की गई है।
अत्याधुनिक ड्रोन कैमरों से निगरानी
राष्ट्रपति और उनके कार्यक्रम स्थलों की निगरानी अत्याधुनिक ड्रोन कैमरों से की जाएगी। ड्रोन में इस्तेमाल किए गए नाइट विजन कैमरे 360 डिग्री पर घूमकर एक साथ फोटो और वीडियो भी शूट कर सकेंगे। वहीं, एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन और सर्किट हाउस के आसपास भी इन्हीं कैमरों से निगरानी की जाएगी।
ड्रोन की लाइव इमेज कंट्रोल रूम और सुरक्षा एजेंसियों के कंट्रोल रूम में देखी जा सकेंगी। किसी भी तरह की गड़बड़ी मिलने पर सुरक्षा एजेंसियां तत्काल एक्शन मोड पर आ जाएंगी। इन ड्रोन को चलाने के लिए दिल्ली के विशेषज्ञों को शहर भेजा गया है।