फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   President's Gold Medal was Ayush

आयुष को मिला प्रेसीडेंट गोल्ड मेडल

Tue, 28 Jun 2016 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 28 Jun 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
President's Gold Medal was Ayush
शुभांगी के साथ प्रो. इन्द्रनील मन्ना, मां नीना, पिता अनिल वर्मा। - फोटो : amarujala
कानपुर। आईआईटी कानपुर के 49वें दीक्षांत समारोह में मंगलवार को बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी (बीटेक) और बैचलर ऑफ साइंस (बीएस) के 884 स्टूडेंटों को डिग्री दी गई। नीति आयोग के उपाध्यक्ष डॉ. अरविंद पनगरिया ने कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग के स्टूडेंट आयुष शेखरी को प्रेसीडेेंट गोल्ड मेडल देकर सम्मानित किया। आयुष का क्युमलेटिव परफारमेंस इंडेक्स (सीपीआई) 10 है। उन्हें दो मेडल मिले हैं। इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के उन्नत जैन और बीएस केमिस्ट्री की शालिनी गुप्ता को डायरेक्टर गोल्ड मेडल देकर सम्मानित किया गया। शालिनी को कुल तीन मेडल मिले हैं।  
विज्ञापन

आईआईटी के दीक्षांत समारोह का उद्घाटन मंगलवार को नीति आयोग के उपाध्यक्ष डॉ. अरविंद पनगड़िया, बीओजी चेयरमैन डॉ. आरसी भार्गव और निदेशक प्रो. इंद्रनील मन्ना ने किया। फिर अलग-अलग ब्रांच के मेधावियों को मंच पर बुलाकर मेडल, डिग्री देने का सिलसिला शुरू हुआ। दोपहर 2 बजे तक 884 स्टूडेंटों को डिग्री दी गई। तमाम नि:शक्त भी डिग्री लेने पहुंचे। इस पर आॅडिटोरियम में बैठे स्टूडेंट, उनके माता-पिता और अभिभावकों ने तालियां बजाकर उत्साह बढ़ाया। समारोह के समापन के बाद मेधावियों ने टोपी हवा में लहराई और हिप, हिप हुर्रे के नारे लगाए। ऑडिटोरियम ग्राउंड में जाकर ग्रुप फोटोग्राफ कराए। सेल्फी लेकर अनोखे पल को कैद किया। बड़ी संख्या में लड़कियों ने भी डिग्री ली। डिग्री पाने वालों को नीति आयोग के उपाध्यक्ष ने बधाई दी और कहा कि अब असली चुनौती शुरू हुई है। स्टूडेंटोें ने जो सीखा, पढ़ा है, वह देश और समाज के काम आए, ऐसी व्यवस्था होनी चाहिए।
विज्ञापन

अपनी शुभांगी को मिली सीएस की डिग्री
जेईई में 263 रैंक प्राप्त करके आईआईटी कानपुर जोन टॉप करने वाली शहर की शुभांगी वर्मा को भी कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग की डिग्री मिल गई है। 8.2 सीपीआई लाने वाली शुभांगी को बंगलूरू की साॅफ्टवेयर कंपनी गोल्ड मैन सैक्स में बढ़िया वेतन पैकेज की जॉब मिली है। मां नीना वर्मा (बिजनेस) और पिता अनिल वर्मा (यूपीएसआईडीसी में प्रबंधक) के साथ डिग्री लेने पहुंची शुभांगी उत्साहित दिखीं। उन्हें नीति आयोग के उपाध्यक्ष डॉ. अरविंद पनगरिया और आईआईटी निदेशक प्रो. इंद्रनील मन्ना ने बधाई दी। डीपीएस कल्याणपुर से हाईस्कूल में 95.4 फीसदी और इंटरमीडिएट में 90.5 फीसदी मार्क्स पाने वाली छात्रा का इरादा भविष्य में मास्टर ऑफ साइंस (एमएस) करना है। शुभांगी के भाई कुमार अक्षय साॅफ्टवेयर इंजीनियर हैं। वह स्वरूप नगर में रहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed