{"_id":"5de3bbb88ebc3e548b2b0de5","slug":"president-ramnath-kovind-get-angry-after-seeing-road-condition-in-kanpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कानपुर की सड़कों को लेकर झलका राष्ट्रपति का दर्द, बोले- अभी तक सड़क नहीं बनी, बहुत अजीब बात है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर की सड़कों को लेकर झलका राष्ट्रपति का दर्द, बोले- अभी तक सड़क नहीं बनी, बहुत अजीब बात है
Sun, 01 Dec 2019 08:16 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 01 Dec 2019 08:16 PM IST
विज्ञापन
कानपुर की सड़कों को लेकर झलका राष्ट्रपति का दर्द
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर की सड़कों को लेकर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का दर्द झलका है। महानगर में दो दिवसीय प्रवास में रविवार को कल्याणपुर इंदिरानगर क्षेत्र के कुछ लोग उनसे मिले तो उन्होंने तपाक से पूछा कि सड़क वगैरह ठीक है कि नहीं।
मिलने वालों ने बताया कि ठीक नहीं है। वे सुनकर दुखी हुए और बोले अरे अभी तक नहीं बनी। वो तो बहुत पहले से खराब है। फिर उन्होंने उस सड़क के संबंध में पूरी डिटेल मांगी। कहा चिंता न करो सब धीरे-धीरे ठीक हो जाएगा। पहले से अब अच्छा काम हो रहा है।

कल्याणपुर के आनंद कुमार के पास राष्ट्रपति के पत्रकारपुरम स्थित आवास की चाभी रहती है। सर्किट हाउस में जब वे मिले तो राष्ट्रपति बोले, सेहत का भी ध्यान रखो आनंद, कुछ टहला, घूमा करो। इन्हीं के साथ मिलने पहुंचे गार्डेनिया पब्लिक स्कूल के सौरभ द्विवेदी ने बताया कि उनके क्षेत्र की सड़क अभी वैसी ही है, तो वे कुछ देर चुप रहने के बाद बोले, अभी तक बनी ही नहीं, बहुत अजीब बात है।
यह सड़क गूबा गार्डेन से गार्डेनिया पब्लिक स्कूल से होकर आगे को जाती है। यह सोसाइटी का क्षेत्र है जहां डूडा विकास कार्य करवाता है। सेवा भारती के स्वतंत्र अग्रवाल, डा. एनएस राजपूत, अतुल अवस्थी भी मिले। उन्होंने रवाना होने से पूर्व कुल 45 लोगों से मुलाकात की।