फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   President Kovind Kanpur Visit: President will go to his friend house to meet

राष्ट्रपति का कानपुर दौरा: बीमार मित्र को देखने उनके घर जाएंगे कोविंद, इनसे है गहरी दोस्ती

Sat, 26 Jun 2021 10:58 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 26 Jun 2021 10:58 AM IST
सार

केके अग्रवाल के बेटे विकास अग्रवाल ने बताया कि उनके पिता और राष्ट्रपति की दो दशक पुरानी दोस्ती है। बिहार का राज्यपाल बनने से पहले अक्सर घर और ऑफिस आनाजाना होता था।
 

विज्ञापन
President Kovind Kanpur Visit: President will go to his friend house to meet
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर कपड़ा कमेटी के पूर्व अध्यक्ष केके अग्रवाल और राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की गहरी मित्रता है। अग्रवाल की बीमारी के चलते राष्ट्रपति खुद उनसे मिलने उनके छावनी स्थित आवास जाएंगे। शनिवार शाम पांच से छह बजे के बीच राष्ट्रपति के उनके घर पहुंचने की संभावना है।
विज्ञापन


फाइनल कार्यक्रम शनिवार सुबह तय होगा। वहीं राष्ट्रपति के घर आने की खबर से अग्रवाल के परिवारीजन भी उनसे मिलने को उत्सुक हैं। केके अग्रवाल के बेटे विकास अग्रवाल ने बताया कि उनके पिता और राष्ट्रपति की दो दशक पुरानी दोस्ती है। बिहार का राज्यपाल बनने से पहले अक्सर घर और ऑफिस आनाजाना होता था।
विज्ञापन


राज्यपाल बनने के बाद उनके बुलावे पर केके अग्रवाल बिहार भी गए थे। उन्होंने बताया कि राष्ट्रपति चुने जाने के बाद कोविंद ने उनके पिता को फोन किया था। कहा था कि शपथ ग्रहण में विशिष्ट अतिथि के तौर आना होगा। पिता के अकेले पहुंचने पर कोविंद ने नाराजगी जताई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर अगले दिन मां वीना अग्रवाल को बुलाया था। उन्होंने बताया कि पिता के स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। शहर आने से पहले राष्ट्रपति का फोन भी आया था। कहा था कि दोस्त बनकर मिलने आ रहे हैं, राष्ट्रपति बनकर नहीं। उनके पिता बीमार होने के बाद भी अपने दोस्त से मिलने को लेकर उत्सुक हैं।


मुलाकात में उनके परिवार और पिता के नजदीक के मित्रों समेत 10-12 लोग ही शामिल होंगे। वहीं राष्ट्रपति के वहां आने को लेकर गोल्फ कोर्स कॉलोनी के आसपास के क्षेत्रीय निवासियों में भी खुशी है। जिला प्रशासन की ओर से घर के आसपास सुरक्षा के इंतजाम देररात किए जाते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed