फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   President Kovind Kanpur Visit: President Kovind said this for Rura crossing

राष्ट्रपति का कानपुर दौरा: कोविंद बोले- मैं भी फंसा रूरा क्रॉसिंग के जाम में, ओवरब्रिज जल्द बनवाने के निर्देश

Sat, 26 Jun 2021 12:20 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 26 Jun 2021 12:20 AM IST
सार

राष्ट्रपति ने कहा कि बहुत दिनों से रूरा आना चाहता था, लेकिन यह अब जाकर संभव हुआ। रेल मंत्री पीयूष गोयल की सलाह पर इस बार ट्रेन से आया हूं। डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर (डीएफसी) का काम देखकर काफी खुशी हुई।

विज्ञापन
President Kovind Kanpur Visit: President Kovind said this for Rura crossing
रूरा पहुंचे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की विशेष ट्रेन शाम 6:55 बजे रूरा रेलवे स्टेशन पहुंची। यहां हाथ जोड़कर लोगों का अभिवादन करते हुए बोले कि मैं आप सभी को आशीर्वाद देने नहीं, बल्कि आशीर्वाद लेने आया हूं। इस दौरान सालों से रूरा रेलवे क्रॉसिंग पर लगने वाले जाम का भी जिक्र किया।
विज्ञापन


बोले कि मैं खुद भी यहां घंटों जाम में फंस चुका हूं। आज भी यहां के लोगों के सामने यही समस्या खड़ी है। रेलवे बोर्ड के चेयरमैन (सीआरबी) सुनील शर्मा को निर्देश दिया कि यहां जल्द रेलवे ओवरब्रिज बनवाएं। राष्ट्रपति ने कहा कि बहुत दिनों से रूरा आना चाहता था, लेकिन यह अब जाकर संभव हुआ।
विज्ञापन


रेल मंत्री पीयूष गोयल की सलाह पर इस बार ट्रेन से आया हूं। डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर (डीएफसी) का काम देखकर काफी खुशी हुई। व्यापारिक दृष्टिकोण से यह काफी अच्छा है। ट्रेन से आने से कानपुर देहात की सभी विधानसभा कवर हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीआरबी से कहा कि कहा कि कोरोना महामारी के चलते कई ट्रेनों का ठहराव रूरा में बंद हुआ है। इसे जल्द से जल्द बहाल किया जाए। राष्ट्रपति ने कहा कि मेरी यहां बार-बार आने की इच्छा होती है, लेकिन प्रोटोकॉल के कारण नहीं आ पाता। मेरे एक घंटे आने का औसत खर्च 15 से 20 लाख रुपये है।

इस धनराशि का भुगतान करदाता करता है। अगर मेरे चार बार आने के खर्च का उपयोग क्षेत्र के विकास में किया जाए तो मुझे अच्छा लगेगा। संबोधन में उन्होंने अकबरपुर सांसद देवेंद्र सिंह भोले का भी जिक्र किया। 


मास्क पहनें, सोशल डिस्टेंसिंग रखें, वैक्सीन लगवाएं
कोरोना की तीसरी लहर पर राष्ट्रपति ने कहा कि सभी नागरिकों का मास्क पहनना, सोशल डिस्टेंसिंग अपनाना और वैक्सीन लगवाना जरूरी है। उन्होंने जिलाधिकारी से कैंप लगवाकर वैक्सीनेशन कराने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed