{"_id":"5f4c79b7e2df8c554c119992","slug":"preparing-to-flight-to-bangalore-kolkata-with-chitrakoot","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चित्रकूट के साथ बंगलूरू, कोलकाता की भी फ्लाइट उड़ाने की तैयारी, छह शहरों से हवाई मार्ग से जुड़ जाएगा कानपुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चित्रकूट के साथ बंगलूरू, कोलकाता की भी फ्लाइट उड़ाने की तैयारी, छह शहरों से हवाई मार्ग से जुड़ जाएगा कानपुर
Mon, 31 Aug 2020 09:47 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Mon, 31 Aug 2020 09:47 AM IST
विज्ञापन
हवाई जहाज
- फोटो : पेक्सेल्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट की फ्लाइट को हरी झंडी मिलने के बाद नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने बंगलूरू और कोलकाता की भी हवाई सेवा शुरू करने की तैयारी है। डीजीसीए ने कानपुर के चकेरी एयरपोर्ट प्रबंधन से फ्लाइट के संचालन संबंधी रिपोर्ट मांगी है। यहां से सकारात्मक रिपोर्ट भेज दी गई है।
इन सभी फ्लाइट के शुरू हो जाने से छह ऐसे शहर होंगे, जो कानपुर से हवाई मार्ग से सीधे तौर पर जुड़ जाएंगे। वर्तमान में दिल्ली की फ्लाइट चल रही है। छह सितंबर से मुंबई और 10 सितंबर से मुंबई व अहमदाबाद की भी फ्लाइट शुरू होने जा रही है। वहीं उड़ान प्रोजेक्ट के तहत चयनित चार शहरों में सबसे पहले चित्रकूट की फ्लाइट शुरू होगी। चित्रकूट एयरपोर्ट बनकर तैयार है। उसने अपनी रिपोर्ट डीजीसीए को सौंप भी दी है।
बंगलूरू, कोलकाता की डिमांड ज्यादा
डीजीसीए ने कानपुर से बंगलूरू और कोलकाता के बीच यात्रियों की अधिक मांग की वजह से यहां के लिए हवाई सेवा शुरू करने की तैयारी की है। चकेरी एयरपोर्ट के निदेशक से इस संबंध में जानकारी ली है। एयरपोर्ट निदेशक ने रिपोर्ट में कहा है कि एयरपोर्ट फ्लाइट संचालन के लिए तैयार है। अब डीजीसीए फ्लाइट की तारीख और शेड्यूल तय करेगा।

उड़ान प्रोजेक्ट शहर को चार जिलों से जोड़ेगा
नागरिक उड्डयन मंत्रालय के उड़ान प्रोजेक्ट की थीम सब जुड़ें, सब उड़ें है। इसके तहत कानपुर को चित्रकूट, मुरादाबाद, अलीगढ़ और श्रावस्ती से जोड़ने का प्लान तैयार किया गया है। अंतर्जनपदीय सेवा में 80 सीटर विमान उड़ाने की तैयारी है।
नया टर्मिनल बन जाने से रात भी उतरेंगे जहाज
चकेरी एयरपोर्ट पर नया टर्मिनल बनाने और उसके विस्तार का काम चल रहा है। बारिश की वजह से यह काम कुछ लेट हुआ है लेकिन 2021 के अंत तक काम पूरा हो जाएगा। इसके बाद रात में भी विमान उतर सकेंगे और उड़ान भर सकेंगे। साथ ही एक साथ कई विमान उड़ान भर सकेेंगे। अभी एक जहाज रनवे पर होता है तो दूसरे को उतरने में मुश्किल होती है। एयरपोर्ट से रूमा हाईवे तक चौड़ी सड़क और 300 यात्रियों के बैठने के लिए वेटिंग हॉल भी बनाया जाएगा।
मुंबई और अहमदाबाद की फ्लाइट शुरू होने के बाद बंगलूरू और कोलकाता के लिए भी विमान सेवा शुरू होगी। डीजीसीए ने रिपोर्ट मांगी है। वहीं, चित्रकूट एयरपोर्ट भी फ्लाइट संचालन के लिए पूरी तरह से तैयार हो चुका है।
बीके झा, निदेशक, चकेरी एयरपोर्ट