फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Prepare new ideas in agriculture, start village-village startup

कृषि में नए आइडिया तैयार करें, गांव-गांव स्टार्टअप शुरू कराएंगे: मंत्री सूर्य प्रताप शाही

Thu, 07 Mar 2019 11:39 AM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 07 Mar 2019 11:39 AM IST
विज्ञापन
Prepare new ideas in agriculture, start village-village startup
अ स्टार्टअप निर्माण’ एग्रिप्रिन्योरशिप कॉन्क्लेव
कानपुर में चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) में अमर उजाला, सीएसए और सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार की पहल पर आयोजित तीन दिवसीय ‘उत्थान : अ स्टार्टअप निर्माण’ एग्रिप्रिन्योरशिप कॉन्क्लेव का बुधवार को आगाज हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रदेश के कृषि एवं कृषि शिक्षा मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने किया। यहां उन्होंने गांव-गांव में स्टार्टअप शुरू कराने का एलान किया। कहा कि ग्रामीणों, किसानों के आइडिया को उद्यमिता और स्टार्टअप में बदलने के लिए कृषि विभाग काम करेगा।
विज्ञापन


इसके लिए सभी जिलों के कृषि विज्ञान केंद्रों को हाईटेक बनाने की प्रक्रिया शुरू की गई है। मंच से ही कृषि मंत्री ने छह जिलों के कृषि विज्ञान केंद्रों को 16 करोड़ रुपये देने का एलान कर दिया। इसमें रायबरेली, फतेहपुर, कासगंज, लखीमपुर खीरी और कन्नौज के कृषि विज्ञान केंद्र शामिल हैं। इसके अलावा 12 कृषि विज्ञान केंद्रों को कृषि एंबुलेंस सेवा से लैस करने का भी एलान किया। बताया कि इस एंबुलेंस के जरिए कृषि वैज्ञानिक गांव-गांव में किसानों की समस्याओं को दूर करने का काम करेंगे। 
विज्ञापन


कृषि मंत्री शाही ने कहा कि यह लोगों का भ्रम है कि स्टार्टअप केवल तकनीक के क्षेत्र में ही कर सकते हैं। कृषि, फूड, सर्विस सहित कई ऐसे सेक्टर हैं जहां लोग अगर स्टार्टअप शुरू करें तो काफी अच्छा मुकाम हासिल कर सकते हैं। उन्होंने किसानों को भी अपनी समस्याओं के समाधान का सरल तरीका खोजकर उसे स्टार्टअप का रूप देने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान विशिष्ट अतिथि के तौर पर प्रदेश के सेवा योजन मंत्री मनोहर लाल और पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज, चंडीगढ़ के निदेशक प्रो. धीरज सांघी भी रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सीएसए के कुलपति प्रो. सुशील सोलोमन ने की। कॉन्क्लेव के आयोजन सचिव प्रो. वेद रत्न ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस दौरान डीन कृषि संकाय प्रो. पूनम सिंह, निदेशक प्रसार प्रो. धूम सिंह, निदेशक शोध प्रो. एचजी प्रकाश, निदेशक प्रशासन प्रो. मुनीश गंगवार, संयुक्त निदेशक शोध प्रो. डीपी सिंह, डॉ. मुक्ता गर्ग, डॉ. सीमा सोनकर, प्रो. जीएस परिहार, डॉ. अर्चना सिंह, डॉ. विनीता सिंह, डॉ. रश्मि सिंह, डॉ. रीतू पांडेय, डॉ. विवेक त्रिपाठी, डॉ. आशीष श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

Prepare new ideas in agriculture, start village-village startup
अ स्टार्टअप निर्माण’ एग्रिप्रिन्योरशिप कॉन्क्लेव
पूरे प्रदेश में लागू करेंगे उत्थान का पैटर्न
कृषि एवं कृषि शिक्षा मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने ‘अमर उजाला’ और सीएसए की पहल उत्थान अ स्टार्टअप निर्माण एग्रिप्रिन्योरशिप कॉन्क्लेव के पैटर्न की सराहना की। कहा कि किसानों को पहले प्रशिक्षित करके स्वरोजगार शुरू कराने के लिए सहायता प्रदान करने का आइडिया बेहद सकारात्मक है। इसे जल्द ही पूरे प्रदेश में लागू किया जाएगा।

योगी और मोदी सरकार ने किसानों को दी राहत
प्रदेश के सेवा योजना मंत्री मनोहर लाल ने अपने संबोधन में प्रदेश सरकार की कई योजनाओं के बारे में बताया। कहा कि किसानों का कर्ज माफ करके उन्हें मजबूत बनाने के लिए केंद्र की मोदी और प्रदेश की योगी सरकार ने कई योजनाएं शुरू की हैं। हमारा लक्ष्य है कि प्रत्येक किसान की आय दोगुनी हो और उन्हें हर तरह की सुविधाएं मिल सके। मंत्री मनोहर लाल ने बीमा योजना के बारे में भी बताया।

एग्री स्टार्टअप देश की जरूरत, सभी को आगे आना होगा : प्रो. सांघी
कॉन्क्लेव के विशिष्ट अतिथि पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज के निदेशक प्रो. धीरज सांघी ने एग्री स्टार्टअप को देश की जरूरत बताई। कहा कि इसके लिए सभी को आगे आना होगा। तकनीक के जानकारों को भी कृषि के क्षेत्र में अधिक फोकस करना होगा। तभी बदलाव आएगा। प्रो. सांघी ने कहा कि आइडिया किसी के भी दिमाग में आ सकता है। इसलिए जरूरत है तो उस आइडिया को मौका में परिवर्तित करने की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed