फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Prepare and submit a report on the deficiencies of CSA

Kanpur News: सीएसए की कमियों की रिपोर्ट बनाकर सौंपे

Sat, 20 Sep 2025 02:41 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 20 Sep 2025 02:41 AM IST
विज्ञापन
Prepare and submit a report on the deficiencies of CSA
कानपुर। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विवि के दीक्षांत समारोह के दौरान कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल के गुस्से का शिकार हुए कुलपति डॉ. आनंद कुमार सिंह ने शुक्रवार को सभी विभागाध्यक्षों, डीन, डीएसडब्ल्यू, हॉस्टल वार्डन की बैठक बुलाई। इसमें उन्होंने कहा कि विवि की कमियों की रिपोर्ट बनाएं और उनको सौंपे। कहा सबके काम की जिम्मेदारी तय होगी और लापरवाही बरतने पर कार्रवाई निश्चित है।
विज्ञापन

18 सितंबर को हुए दीक्षांत समारोह के दौरान कुलाधिपति ने अपनी टीम भेजकर पूरे विवि का दौरा कराया था। इसमें उनको हॉस्टल में गंदगी, बदबूदार टायलेट-बाथरूम, बहता सीवर का पानी जैसे कई खामियां मिली थीं। इसके बाद कुलाधिपति का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया और उन्होंने मंच से ही अपने अध्यक्षीय भाषण में ही विवि प्रशासन को खरी-खोटी सुनाई थी। इसके बाद शुक्रवार को कुलपति डॉ. सिंह ने सभी की बैठक बुलाकर हॉस्टल में गंदगी को लेकर डीएसडब्लू से रिपोर्ट तलब की। ऐसे जर्जर भवनों जिन्हें गिराने का आदेश हो चुका है उन पर नियमानुसार कार्रवाई का निर्देश दिया। डायरेक्टर रिसर्च से एक वर्ष के दौरान हुए कार्यों की रिपोर्ट मांगी गई है। हॉस्टल की समस्याओं पर वार्डन से रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन

विभाग के सूत्रों का कहना है कि विवि में सीवर की समस्या पुरानी है जिसे ठीक कराने का बजट भी पास करवाया जा चुका है। 90 फीसदी काम हो चुका था लेकिन जलकल की वजह से मुख्य सीवर से लाइन नहीं जुड़ पाई। इसकी सूचना जिलाधिकारी को पहले ही दी जा चुकी है। इस पर बैठक भी हुईं लेकिन अभी तक यह ठीक नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

हॉस्टल की हालत बेहद खराब
विवि के हॉस्टलों की हालत बेहद खराब है। मेस के बाथरूम में दरवाजे नहीं है। सीवर से पटे बाथरूम से पूरे कमरे बदबू करते रहते हैं। छात्रों का कहना है बेहद गंदगी में रहने पर मजबूर हैं। कई दिनों तक कूड़ा भी नहीं उठता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed