फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Preparations to reduce the ticket cost of Tejas

तेजस का किराया घटाने की तैयारी, आईआरसीटीसी कर रहा विचार

Sat, 04 Jan 2020 05:16 AM IST
दुष्यंत शर्मा माई सिटी रिपोर्टर, कानपुर
माई सिटी रिपोर्टर, कानपुर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 04 Jan 2020 05:16 AM IST
विज्ञापन
Preparations to reduce the ticket cost of Tejas
तेजस ट्रेन - फोटो : BBC

रेलवे ने ट्रेनों में यात्री किराया बढ़ाया है लेकिन देश की पहली प्राइवेट ट्रेन तेजस एक्सप्रेस में ऑफ सीजन की वजह से किराया कम किया गया है। यह किराया तीन श्रेणियों में सबसे कम है।

विज्ञापन


अगर यात्री कम होते हैं तो आईआरसीटीसी इसका किराया और भी कम करने पर विचार कर रहा है। तेजस में किराया घटाने-बढ़ाने के लिए आईआरसीटीसी प्रबंधन पूरी तरह से स्वतंत्र है।
विज्ञापन


तेजस एक्सप्रेस में तीन मौकों पर तीन श्रेणियों का किराया लिया जाता है। होली-दिवाली जैसे त्योहारों पर टिकटों की मारामारी की वजह बेस फेयर सबसे ज्यादा होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गर्मियों की छुट्टियों में बेस किराया द्वितीय श्रेणी का होता है लेकिन ठंड में कोहरे के दौरान किराया सबसे कम श्रेणी का है। आईआरसीटीसी ने तेजस एक्सप्रेस को लीज पर ले रखा है। इसलिए वह अपनी आमदनी के मद्देनजर किराया कम ज्यादा कर सकती है।


अभी दिल्ली 1680 रुपये है किराया 
तेजस एक्सप्रेस में कानपुर से नई दिल्ली का मौजूदा किराया 1680 रुपये है। अब इस किराये को भी कम करने की तैयारी चल रही है। हालांकि यह किराया दिवाली के दौरान तीन हजार रुपये तक पहुंच चुका है।

फ्लैक्सी फेयर सिस्टम के तहत ट्रेन में जितनी कम सीटें बचेंगी और डिमांड जितनी ज्यादा होगी, उसके आधार पर टिकट का दाम बढ़ेगा।

इस समय तेजस एक्सप्रेस का किराया ऑफ सीजन में सबसे कम है। यात्री कम होने पर आईआरसीटीसी किराया और कम करने पर विचार करने के लिए स्वतंत्र है। 
- अश्विनी श्रीवास्तव, मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक, आईआरसीटीसी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed