फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Preparations to destroy missiles in Maharashtra

मिसाइलों को महाराष्ट्र में नष्ट करने की तैयारी, 16 वर्ष पहले विदेश से खरीदे स्क्रैप में आई थीं

Fri, 12 Mar 2021 03:10 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 12 Mar 2021 03:10 PM IST
विज्ञापन
Preparations to destroy missiles in Maharashtra
भूमिगत जिंदा मिसाइल - फोटो : demo pic
कानपुर के जूही कंटेनर डिपो में रखीं सात जीवित और 70 मिसफायर मिसाइलों को अब महाराष्ट्र के वर्धा जिले में नष्ट करने की तैयारी चल रही है। कानपुर में इन मिसाइलों को निष्क्रिय करने के न तो संसाधन हैं और न ही उचित स्थान।
विज्ञापन


सीमा शुल्क विभाग ने तो पहले ही हाथ खड़े कर दिए थे। जिला प्रशासन और सेना के अधिकारियों के बीच हुई चर्चा के बाद तय हुआ कि इसे यहां नष्ट नहीं किया जाएगा। सात जीवित और 70 मिसफायर मिसाइलें जूही कंटेनर डिपो में रखी हैं।
विज्ञापन


गोविंदपुरी पुल के नीचे घनी आबादी के बीच यह डिपो मौजूद है। 16 वर्ष पहले शिकोहाबाद की प्रहलाद स्टील कंपनी ने संयुक्त अरब अमीरात से स्क्रैप आयात किया था। इसे जूही डिपो में ही उतारा गया था। स्क्रैप में ही ये मिसाइलें थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


16 वर्षों से इन्हें निष्क्रिय करने के लिए फाइलें इधर से उधर दौड़ रही हैं लेकिन हल नहीं निकला। एटीएम सिटी अतुल कुमार ने बताया कि अब सेना ने इन्हें महाराष्ट्र के वर्धा जिले में निष्क्रिय करने की योजना बनाई हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed