{"_id":"5b90242d867a557ea65a4464","slug":"preparations-for-chief-minister-s-arrival-in-unnao","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री के आगमन की सूचना पर तैयारियों में जुटा प्रशासन, अधिकारियों ने डाला डेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री के आगमन की सूचना पर तैयारियों में जुटा प्रशासन, अधिकारियों ने डाला डेरा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Thu, 06 Sep 2018 12:15 AM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री के आगमन की सूचना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के उन्नाव जिले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन की सूचना पर प्रशासन तैयारियों में जुट गया है। बुधवार को प्रशासनिक अधिकारियों ने बक्सर में डेरा डाल दिया। बक्सर में ही मुख्यमंत्री के लिए हैलीपैड का निर्माण कराया जा रहा है। मुख्यमंत्री बक्सर स्थित मां चंद्रिका देवी मंदिर के निकट ही ग्रामीणों के साथ संवाद करेंगे।
बीघापुर तहसील के बीस से अधिक गांव बाढ़ की चपेट में हैं। बाढ़ की वजह से यहां के ग्रामीण या तो दूसरे स्थानों की ओर पलायन कर गए हैं या फिर वह राहत शिविरों में रह रहे हैं। बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने के लिए शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बीघापुर तहसील के बक्सर आ सकते हैं। मुख्यमंत्री के संभावित कार्यक्रम को देखते हुए बुधवार को पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारी बक्सर में हैलीपैड का निर्माण कराने में जुटे रहे। लगभग दो दर्जन कर्मियों के साथ जमीन को समतल करने के साथ हैलीपैड का निर्माण कराया गया।

विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित व जिले के प्रभारी मंत्री रमापति शास्त्री भी बक्सर पहुंचे
बक्सर में मुख्यमंत्री के लिए हैलीपैड के निर्माण में जुटे कर्मी
- फोटो : अमर उजाला
जिलाधिकारी देवेंद्र कुमार पांडे ने एसडीएम प्रभुदयाल, नायब तहसीलदार रजनीश बाजपेई के साथ बक्सर पहुंच तैयारियों का जायजा लिया। सबसे पहले उन्होंने उस स्थान का निरीक्षण किया जहां हैलीपैड का निर्माण कराया जा रहा है। इसके अलावा राहत शिविरों व बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का भी दौरा किया।
बुधवार देर शाम विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित व जिले के प्रभारी मंत्री रमापति शास्त्री भी बक्सर पहुंचे। यहां उन्होंने तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष गोविंदनारायण शुक्ला भी मौजूद रहे।