फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Preparations for change in Rashtriya Swayamsevak Sangh before UP BJP

UP: भाजपा से पहले संघ में होगा बदलाव, कानपुर के कई पदाधिकारियों की बदलेगी पोजीशन और कई को मिलेंगे उच्च पद

Wed, 12 Mar 2025 10:12 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 12 Mar 2025 10:12 AM IST
सार

भाजपा से पहले संघ में बदलाव की तैयारी है। 21 से 23 मार्च के बीच बंगलूरू में होने वाली संघ की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की बैठक में फैसला होगा। बैठक में कानपुर सहित देश भर से संघ के प्रांत स्तरीय पदाधिकारी बैठक में शामिल होंगे।

विज्ञापन
Preparations for change in Rashtriya Swayamsevak Sangh before UP BJP
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी में जिलाध्यक्ष से लेकर राष्ट्रीय स्तर पर चल रही संगठन के नए सिरे गठन की प्रक्रिया के बीच राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में पदाधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव की प्रक्रिया होली के तुरंत बाद शुरू होने वाली है। 
विज्ञापन


21 से 23 मार्च के बीच संघ की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की बैठक बंगलूरू में होने वाली है। इसमें फैसला लिया जाएगा। वैसे तो यह बैठक प्रत्येक वर्ष होती है लेकिन इस बार पदाधिकारियों के कार्यकाल का सत्र पूरा हो रहा है, इस वजह से यह बैठक महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
विज्ञापन


प्रत्येक वर्ष होने वाली इस बैठक में उच्च पदाधिकारी संघ की कार्ययोजनाओं पर चर्चा और नए अभियान शुरू करने के साथ ही संगठन में फेरबदल को लेकर फैसला लेते हैं। इस बार भी इसमें कुछ नए फैसले लिए जाने की बात कही जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पदाधिकारियों की कार्य पद्धति, सक्रियता को देखते हुए उनकी भूमिका तय की जाती है। यह बदलाव राष्ट्रीय स्तर पर किया जाता है। इस बैठक में देश भर से संघ के जिले, प्रांत और टोली से एक-एक सदस्य शामिल होते हैं। बैठक में प्रांत, क्षेत्र और राष्ट्रीय स्तर पर कई बदलाव को लेकर चर्चा है। प्रांत के कुछ पदाधिकारियों को क्षेत्र में बड़ी भूमिका भी मिल सकती है।

प्रांत, क्षेत्र और राष्ट्रीय स्तर पर कई बदलाव को लेकर चर्चा
बैठक में प्रांत, क्षेत्र और राष्ट्रीय स्तर पर कई बदलाव को लेकर चर्चा है। प्रांत के कुछ पदाधिकारियों को क्षेत्र में बड़ी भूमिका भी मिल सकती है। कानपुर प्रांत इकाई सहित देश के अन्य सभी राज्यों की संघ इकाइयों के प्रमुख पदाधिकारी बैठक में शामिल होंगे। 

 

इस बार की प्रतिनिधि सभा काफी महत्वपूर्ण
कानपुर प्रांत के लिहाज से इस बार की प्रतिनिधि सभा काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। दरअसल, अप्रैल में ही सर संघचालक मोहन भागवत यहां दो दिवसीय प्रवास पर आएंगे। बंगलूरू में होने वाली बैठक में संघ प्रमुख मोहन भागवत के अलावा सर कार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले सहित अन्य सभी प्रमुख पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। 
 

कानपुर प्रांत से पदाधिकारियों की टोली दो पहले यहां से बंगलूरू के लिए रवाना होगी। प्रांत प्रचार प्रमुख अनुपम ने बताया कि प्रतिनिधि सभा प्रत्येक वर्ष आयोजित की जाती है। इसमें देश भर से सभी स्वयंसेवक हिस्सा लेते हैं।
 

अप्रैल में कानपुर में होगा स्वयंसेवकों का जमावड़ा
अप्रैल में महानगर में संघ के प्रमुख पदाधिकारियों और स्वयंसेवकों का जमावड़ा होगा। इसमें संघ प्रमुख मोहन भागवत भी आएंगे। यहां पर दो दिवसीय बैठक में हिस्सा लेंगे। साथ ही 14 अप्रैल को बाबा साहब आंबेडकर की जयंती पर यहां होने वाले कार्यक्रम में भी वह हिस्सा ले सकते हैं। साथ ही वह कारवालोनगर में बन रहे संघ के नए भवन का शुभारंभ भी कर सकते हैं।



यह भी पढ़ें: दिहुली नरसंहार: ढाई घंटे तक चला था खूनी खेल, हर तरफ लाशें ही लाशें, जो जहां उसे वहीं किया ढेर; कांप गई थी रूह



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed