फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Preparation to take warrant on five in 37 Billion scam

37 अरब के घोटाले में पांच पर वारंट लेने की तैयारी, कंपनी के निदेशक समेत पांच लखनऊ की जेल में हैं बंद

Sun, 24 Nov 2019 01:40 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
यूपी डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 24 Nov 2019 01:40 AM IST
विज्ञापन
Preparation to take warrant on five in 37 Billion scam
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
37 अरब के घोटाले में फतेहगढ़ पुलिस अब एवलेज इनफो सोल्यूशन प्राइवेट कंपनी के निदेशक सहित पांच आरोपियों को बी वारंट लेने की तैयारी कर रही है। इन लोगों के खिलाफ पूरे देश में वर्ष 2017 में धोखाधड़ी के 374 मुकदमे दर्ज हुए थे। इसमें फतेहगढ़ कोतवाली में मुकदमा दर्ज है।
विज्ञापन


पांचों आरोपियों को ईडी के अधिकारियों ने नोएडा से गिरफ्तार किया था। सभी आरोपी इस समय लखनऊ की जिला जेल में बंद हैं। कमालगंज थाना क्षेत्र के गांव मकरंदनगर पोस्ट रानीगांव निवासी जितेंद्र सिंह ने 23 जनवरी 2017 को एवलेज इनफो सोल्यूशन प्राइवेट कंपनी के कई अज्ञात कर्मचारियों के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन


इसमें बताया कि कंपनी के नियम जानकर उसमें 2 लाख 30 हजार रुपये का निवेश किया था। कंपनी के कई खातों में यह रुपये चार बार में जमा किए। बाद में कंपनी के लोगों ने मोबाइल पर बात करना भी बंद कर दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच ठंडे बस्ते में डाल रखी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

कंपनी के खिलाफ पूरे देश में 374 मुकदमे धोखाधड़ी के दर्ज हुए थे। यह मामला सीबीआई और ईडी के पास पहुंच गया। ईडी के अधिकारियों ने इस प्रकरण में कंपनी के निदेशक अनुभव मित्तल व उनके पिता सुनील कुमार मित्तल, पत्नी आयुश्री अग्रवाल निवासी नोएडा फेस उनीपेड़ा जिला गौतमबुद्घनगर, श्रीधर पी निवासी पैनडरेया जिला विशाखापट्टनम आंध्र प्रदेश, महेश दयाल निवासी गांव समई थाना बरसाना जिला मथुरा को गिरफ्तार कर एक मुकदमा अपने निदेशालय में दर्ज किया था।

पकड़े गए सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लखनऊ की जिला जेल भेज दिया गया था। फतेहगढ़ कोतवाली में दर्ज मुकदमे की जांच दरोगा धर्मेंद्र कर रहे हैं। उन्होंने जांच के बाद सभी आरोपियों के नाम मुकदमे में प्रकाश में लाने के बाद अब बी वारंट लेने की तैयारी शुरू कर दी है।

विवेचक ने बताया कि ईडी ने सभी आरोपियों को पकड़ लिया है। कंपनी के खाते सीज कर छह हजार करोड़ की संपत्ति जब्त कर ली है। बी वारंट लेने के बाद आरोपियों को तामील करवाए जाएंगे। इसके बाद चार्जशीट दाखिल की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed