फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Preparation to build overbridge at Zarib Chowki crossing, the bridge corporation has started preparing DPR

जरीब चौकी क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज बनाने की तैयारी: एलिवेटेड ट्रैक का रास्ता साफ, सेतु निगम ने DPR बनानी शुरू की

Sat, 09 Sep 2023 11:58 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 09 Sep 2023 11:58 AM IST
सार

Kanpur Development Update: सेतु निगम के प्रोजेक्ट मैनेजर ने बताया कि जरीबचौकी चौराहे पर मल्टी डायमेंशनल पुल बनेगा। पुल पर कालपी रोड, जीटी रोड पर दोनों तरफ और संगीत टॉकीज रोड पर चढ़ा और उतरा जा सकेगा। कमिश्नर के निरीक्षण और निर्देश के बाद डीपीआर बनानी शुरू कर दी है।
नंबर गेम...
  • 1200 करोड़ रुपये से बनेगा एलिवेटेड ट्रैक।
  • 14 क्रॉसिंग हैं जरीबचौकी से आईआईटी तक।

विज्ञापन
Preparation to build overbridge at Zarib Chowki crossing, the bridge corporation has started preparing DPR
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में आईआईटी से जरीबचौकी के बीच जीटी रोड के किनारे बनने वाले एलिवेटेड ट्रैक को लेकर पेश आ रही अड़चन अब दूर होती नजर आ रही है। जरीबचौकी क्रासिंग पर सेतु निगम ने ओवरब्रिज बनाने की मंजूरी दे दी है। इससे जरीबचौकी के पहले या बाद तक एलिवेटेड ट्रैक बनने का रास्ता भी साफ हो गया है। हालांकि सेतु निगम की डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) बन जाने के बाद रेलवे अपने प्लान पर मंथन करेगा।  

विज्ञापन

कमिश्नर के आदेश के बाद सेतु निगम ने डीपीआर बनानी शुरू कर दी है।  सेतु निगम की ओर से जिस पुल को हरी झंडी दी गई, वह मल्टी डायमेंशनल होगा। कालपी रोड पर दर्शनपुरवा के पास से उठेगा और जरीबचौकी चौराहा के उस पार सीसामऊ थाने के पास उतरेगा। पुल पर जीटी रोड के दोनों और रैंप बनेंगे। इससे गोल चौराहा या अफीमकोठी की ओर से आने वाले वाहन भी रैंप पर चढ़कर आ जा सकेंगे।  
विज्ञापन

दरअसल, कमिश्नर अमित गुप्ता, सेतु निगम के महाप्रबंधक मिथलेश कुमार, प्रोजेक्ट मैनेजर विजय कुमार सेन, सहायक अभियंता एके सागर ने जरीबचौकी क्रॉसिंग पर रेलवे ओवरब्रिज निर्माण की संभावना तलाशने के लिए कालपी रोड, जरीबचौकी चौराहा, जीटी रोड, पीरोड, संगीत टॉकीज होते हुए घंटाघर की तरफ जाने वाली सड़क का निरीक्षण किया था। पीरोड संकरा होने की वजह से इस तरफ आरओबी का रैंप उतारने की संभावना नहीं दिखी।

विज्ञापन
विज्ञापन

मेट्रो के उपरिगामी रूप की तरह बनेंगे पिलर
अन्य मार्गों पर रैंप उतारने की जगह उपयुक्त पाई गई।  इसके बाद तय किया गया कि जरीबचौकी क्रॉसिंग पर पुल के लिए कालपी रोड की तरफ से रैंप और सिंगल पिलर बनेंगे। ये पिलर उसी तरह बनेंगे, जिस तरह मेट्रो के उपरिगामी रूप के लिए बने हैं। पिलर गहरी सीवर लाइन को बचाते हुए बनाए जाएंगे। क्रॉसिंग के दूसरी तरफ जीटी रोड पर दोनों तरफ और संगीत टॉकीज रोड पर पिलर बनेंगे।

जरीबचौकी चौराहे पर मल्टी डायमेंशनल पुल बनेगा। पुल पर कालपी रोड, जीटी रोड पर दोनों तरफ और संगीत टॉकीज रोड पर चढ़ा और उतरा जा सकेगा। कमिश्नर के निरीक्षण और निर्देश के बाद डीपीआर बनानी शुरू कर दी है।  -विजय कुमार सेन, प्रोजेक्ट मैनेजर, सेतु निगम

सेतु निगम की डीपीआर के बाद रेलवे करेगा अपने प्रोजेक्ट पर मंथन
सेतु निगम की डीपीआर बन जाने के बाद रेलवे अपने प्रोजेक्ट पर मंथन करेगा। मंथन इस बात पर होगा कि आईआईटी से शुरू होने वाले एलिवेटेड ट्रैक को जरीबचौकी क्रॉसिंग के पहले उतारा जाए या बाद में। पहले उतारने में एक समस्या यह आ सकती है कि पर्याप्त ऊंचाई न मिलने पर गुमटी क्रॉसिंग बंद हो सकती है। क्रॉसिंग के बाद तेजाब मिल के पास उतारते हैं, तो क्रॉसिंग बंद होगी। लेकिन ओवरब्रिज बन जाने से परेशानी नहीं होगी। ओवरब्रिज के नीचे से एलिवेटेड ट्रैक गुजारा जाएगा।

इन अड़चनों और प्रस्तावों पर हुई माथापच्ची
पूर्वोत्तर रेलवे ने सर्वे कराकर आईआईटी से जरीबचौकी तक एलिवेटेड ट्रैक बनाने को हरी झंडी 28 जुलाई 2022 को दी थी। डीपीआर अगस्त में तैयार हुई। रेलवे बोर्ड होते हुए नीति आयोग तक मामला पहुंचा, लेकिन पूर्व मंडलायुक्त लोकेश एम को इस डिजाइन की खामी से आपत्ति हुई। क्योंकि इसमें जरीबचौकी और तेजाब मिल कैंपस के बीच में एलिवेटेड ट्रैक को गिराने से जरीबचौकी क्रॉसिंग बंद हो रही थी।

पहले सर्वे में फिजिबिलिटी नहीं मिली
इसके बाद दूसरा रास्ता निकालने पर चर्चा हुई। सेतु निगम से जरीबचौकी पर आरओबी बनाने को कहा, लेकिन पहले सर्वे में फिजिबिलिटी न मिलने की बात कहकर मना कर दिया। फिर रेलवे ने एलिवेटेड ट्रैक को अनवरगंज स्टेशन तक बढ़ाने का प्रस्ताव दिया लेकिन रेलवे की संयुक्त कमेटी के दो बार के सर्वे के बाद इसकी संभावना को भी खारिज कर दिया। अब सेतु निगम ने जरीबचौकी पर आरओबी बनाने पर सहमति दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed