फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Prem Karo To Yoon Karo, Join Do Nam, Like Radhe Shyam

Kanpur News: प्रेम करो तो यूं करो, जुड़ जाएं दो नाम, जैसे राधे श्याम

Fri, 17 Oct 2025 12:01 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 17 Oct 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
Prem Karo To Yoon Karo, Join Do Nam, Like Radhe Shyam
जसवंतनगर। कस्बे की रामलीला में बुधवार रात कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। कवि सम्मेलन में देशभर के चर्चित कवि एवं शायरों ने अपनी रचनाओं से सभी को मंत्र मुग्ध कर दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं जसवंतनगर विधायक शिवपाल सिंह यादव ने दीप प्रज्ज्वलित कर व मुलायम सिंह यादव के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया। इससे पूर्व सपा राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि आज कुछ लोग खुद को रामभक्त बताते हैं, लेकिन वही लोग रामलीला जैसे सांस्कृतिक आयोजनों का विरोध करते हैं। सच्चा रामभक्त वही है जो भगवान राम के आदर्शों और भारतीय संस्कृति का सम्मान करे। उन्होंने कहा कि जसवंतनगर की रामलीला केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि जनभावनाओं और सांस्कृतिक एकता का प्रतीक है। कवि सम्मेलन की शुरूआत कवयित्री गौरी मिश्रा ने मां की वंदना, शब्द रंगोली से चंदन करतीं हूं, मैं गौरी हूं, सरस्वती का वंदन करती हूं के साथ की। कवयित्री प्रीति पांडेय ने पढ़ा कि चेहरे पर मुखौटा लगाकर मिल रहे हैं वो उन सबसे निपटने का हुनर सीख रहीं हूं। शायर खुर्शीद हैदर ने गजल सुनाते हुए कहा कि गुल का मसन बेच दिया है, खार का मधुबन बेच दिया है, उसको माली कैसे कह दूं, जिसने गुलशन बेच दिया। कवि चंदन राय ने प्रेम पर आधारित रचना पढ़ते हुए कहा, प्रेम करो तो यूं करो, जुड़ जाए दो नाम, जैसे राधे-श्याम हैं, जैसे सीता-राम। ओज के कवि मयंक विधोलिया ने अपने जोशीले अंदाज में कहा सबसे बड़ी मैदानी रामलीला गुजरात में नहीं,बल्कि जसवंतनगर में होती है। उन्होंने रामभक्ति और आस्था पर आधारित रचनाओं पर खूब तालियां बटोरीं।
विज्ञापन

हास्य कवि लटूरी सिंह लट्ठठ की व्यंग्य की धार पर दर्शकों ने खूब ठहाके लगाए, वहीं शायरा सुल्तान जहां ने अपने दर्द भरे अंदाज में कहा जो तुझे याद कर लिया, मैंने खुद को बर्बाद कर लिया। कार्यक्रम में लाफ्टर चैलेंज के कवि प्रताप फौजदार भी मंच पर मौजूद रहे, जिन्होंने अपने चुटीले अंदाज से कवियों का उत्साह बढ़ाया। इस अवसर पर प्रबंधक राजीव गुप्ता, अजेंद्र सिंह गौर, अनुज मोंटी यादव, जितेन्द्र यादव, राजीव माथुर, सत्यनारायण संखवार, विश्वनाथ प्रताप सिंह, प्रदीप शाक्य बबलू, राहुल गुप्ता और राजेन्द्र गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed