{"_id":"592542754f1c1be43b53656d","slug":"pregnant-zeba-dead-body-found-in-kanpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गर्भवती जेबा की मौत से शर्मसार हुई इंसानियत, 15 घंटे बाद घरवालों ने ढूंढ निकाली लाश ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्भवती जेबा की मौत से शर्मसार हुई इंसानियत, 15 घंटे बाद घरवालों ने ढूंढ निकाली लाश
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Thu, 25 May 2017 09:23 AM IST
विज्ञापन
जेबा की फाइल फोटो ,लाश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के कानपुर में बुधवार को इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। जिसे भी जेबा की मौत का पता चला उसके रोंगटे खड़े हो गए। चार महीने की गर्भवती जेबा ससुरालवालों की पिटाई से इस कदर टूटी कि उसने नदी की तेज धार के बीच छलांग लगा दी। लगातार 15 घंटे की मशक्कत के बाद घरवालों ने आखिर उसकी लाश को ढूंढ निकाला।
कानपुर के पनकी नहर पुल से मंगलवार को छलांग लगाने वाली लड़की की लाश बुधवार सुबह तलाशी के बाद आखिर मिल ही गई। लड़की का नाम जेबा खान उम्र 19 वर्ष बताई गई है। जेबा चार माह की गर्भवती थी। जेबा की मां नरगिस और पिता सदर हुसैन का आरोप है कि बेटी ससुरालवालों की वजह से डिप्रेशन में आ गई थी। जेबा के पति सलमान खान, देवर एहसान, सास नाजिया, नंद शगुफ्ता और बहनोई अनीश खान ने मिलकर उसे खूब प्रताड़ित किया था। गर्भवती के साथ कोई ऐसा करता है।

खून के धब्बे मिलने पर ये खुलासा
मौके पर मौजूद भीड़
जेबा के दुपट्टे में खून के धब्बे मिलने पर ये खुलासा हुआ है कि उसे पहले ससुराल वालों ने बुरी तरह से मारा पीटा था। जिससे क्षुब्ध होकर उसने सुसाइड कर लिया। जेबा की डेड बॉडी पर चोटों के गंभीर निशान हैं। इतनी बड़ी घटना हो गई लेकिन जेबा की ससुराल से कोई भी मौके पर नहीं पहुंचा। रात भर स्वयं के संसाधनों से प्रयास करने पर जेबा के परिवारवालों ने उसकी लाश को पानी से निकाल ही लिया। सुबह 4 बजे बॉडी निकलने पर पुलिस को सूचना दी गई थी। कल्याणपुर थाना क्षेत्र की नहर में बॉडी पाई गई थी।
पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
पुलिस को जानकारी देते ज़ेबा के घर वाले
पुलिस ने जेबा के पिता की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जेबा के पिता सदर हुसैन शादी कराने वाले बिचौनी अहमद तसलीम और उसकी पत्नी बेबी को गलत परिवार में फंसाने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करने के लिए तहरीर दी है। सीओ नम्रता श्रीवास्तव ने मौके पर पहुंचकर तहरीर ली। मामले की जांच चल रही है। सभी आरोपी फरार हैं। उनका अभी तक कुछ भी पता नहीं चला है।