फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   pregnant women delivery on street but ambulance not come

यूपी: गर्भवती को नहीं मिली एंबुलेंस, बाइक से ले जा रहा था अस्पताल, सड़क पर हुआ प्रसव

Tue, 09 Jul 2019 07:45 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 09 Jul 2019 07:45 PM IST
विज्ञापन
pregnant women delivery on street but ambulance not come
नवजात के साथ महिला - फोटो : अमर उजाला
यूपी में स्वास्थ्य सेवाओं का हाल बेहाल है। उन्नाव के सफीपुर में एंबुलेंस 102 सेवा दिन पर दिन बदहाल होती जा रही है। कई बार फोन करने के बाद भी एंबुलेंस सेवा का लाभ मरीजों को नहीं मिल पा रहा। मंगलवार सुबह गर्भवती को एंबुलेंस नहीं मिली।
विज्ञापन


इस पर आशा ने एक रिश्तेदार के द्वारा गर्भवती को अस्पताल भेजा। लेकिन रास्ते में ही उसने बच्चे को जन्म दिया। प्रसव के बाद जच्चा बच्चा को टेंपो से अस्पताल पहुंचाया गया। एंबुलेंस न मिलने की रिपोर्ट सीएचसी प्रभारी ने अधिकारियों को दी है। 
विज्ञापन


 

आशा ने 20 से अधिक बार एंबुलेंस के लिए मिलाया था फोन

सफीपुर के कादिरनपुर निवासी माया पत्नी राजेंद्र को मंगलवार सुबह प्रसव पीड़ा हुई। आशा रतना ने एंबुलेंस के लिए फोन मिलाया। आधा घंटा बाद भी एंबुलेंस नहीं पहुंची। ऐसे में उसने रिश्तेदार संजय से मदद मांगी। संजय माया को बाइक से अस्पताल ले जाने लगा।

तभी रास्ते में ही माया की हालत बिगड़ने लगी। ऐसे में आशा ने उसे बाइक से नीचे उतार दिया। आसपास की महिलाओं की मदद से आशा ने सड़क पर ही प्रसव कराया। जिसके बाद एक टेंपो से जच्चा-बच्चा को अस्पताल भेजा गया। सफीपुर अस्पताल में चिकित्सा प्रभारी ललित कुमार ने जच्चा व नवजात बच्ची की सेहत का हाल जाना। प्रभारी ललित कुमार ने बताया कि एंबुलेंस न मिलने की रिपोर्ट स्वास्थ्य अधिकारियों को दे दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed