फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Pregnant girl and son died in a collision between Bolero and bike in Banda

Banda Road Accident: तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में गर्भवती युवती और बेटे की मौत

Sun, 30 Oct 2022 06:12 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 30 Oct 2022 06:12 PM IST
सार

बबेरू थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार बोलेरो ने कहर ढहा दिया। यहां सड़क से गुजर रहे बाइक सवारों को गाड़ी ने कुचल दिया। इस हादसे में गर्भवती युवती और बेटे की मौत गई, जबकि बाइक चला रहा भांजा गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन
Pregnant girl and son died in a collision between Bolero and bike in Banda
बबेरू सीएचसी में उमड़े परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बांदा जिले के बबेरू कोतवाली क्षेत्र के टोला कलां गांव के पास तेज रफ्तार बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार गर्भवती युवती और उसके छह वर्षीय बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक चला रहा भांजा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। दुर्घटना के बाद बोलेरो चालक भाग निकला।

विज्ञापन

टोला कलां गांव निवासी मिथलेश कुमारी (30) पत्नी संजय पाल अपने भांजे मुरवल (बबेरू) गांव निवासी विपिन (25) पुत्र लालमन के साथ बाइक पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अपनी जांच कराने गई थी। साथ में उसका छह वर्षीय पुत्र अस्पित भी था।
विज्ञापन

अस्पताल से घर लौटते समय रविवार को दोपहर गांव के नजदीक नदी मोड़ के पास बबेरू की तरफ से आई तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक को टक्कर मार दी। मिथलेश और उसके बेटे अस्पित की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। भांजा विपिन गंभीर रूप से घायल हो गया। देर तक घटनास्थल पर पड़ा तड़पता रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

दुर्घटना इतनी जबरदस्त थी कि चालक बोलेरो लेकर नहीं भाग सका। वह वाहन छोड़कर भाग निकला। तभी वहां से गुजर रहे अपर पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी निवास मिश्र ने अपने वाहन से मृतक मां-बेटे और घायल विपिन को सीएचसी पहुंचाया।

डॉक्टर द्वारा मौत की पुष्टि के बाद मां-बेटे का शव पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने बताया कि मृतका मिथलेश नौ माह की गर्भवती थी। डॉक्टर ने प्रसव की तारीख निर्धारित कर रखी थी। इसी की जांच और जानकारी के लिए अस्पताल गई थी।

पति संजय पाल अहमदाबाद में लोहा फैक्ट्री में मजदूरी करता है। घटना की सूचना पर वह बांदा के लिए रवाना हो गया। एक ही परिवार में मां-बेटे की मौत से घर में कोहराम है। कोतवाली इंस्पेक्टर पंकज सिंह ने बताया कि बोलेरो कब्जे में ले ली गई है। चालक की खोजबीन की जा रही है। पति के आने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed