फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Preeti Bhoj organized for Lord Shiva and Mother Parvati hundreds of devotees witnessed the wonderful moment

Kanpur: भगवान शिव-मां पार्वती के प्रीति भोज का आयोजन, अद्भुत क्षण का गवाह बने सैंकड़ों श्रद्धालु

Sun, 02 Mar 2025 05:17 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 02 Mar 2025 05:17 PM IST
सार

Kanpur News: कानपुर के काशी कहे जाने वाले श्री आनंदेश्वर महादेव मंदिर में प्रति भोज (महाभंडारा) का शुभारंभ अखंड रामायण के पाठ से हुआ।

विज्ञापन
Preeti Bhoj organized for Lord Shiva and Mother Parvati hundreds of devotees witnessed the wonderful moment
भगवान शिव-मां पार्वती का प्रीति भोज - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में परमट स्थित बाबा आनंदेश्वर धाम रविवार को भगवान शिव-मां पार्वती के प्रीति भोज के लिए सजाया गया। बाबा का अलौकिक श्रृंगार देखते ही बन रहा था। पूरा शहर इस अद्भुत क्षण का गवाह बनने के लिए सुबह से ही मंदिर पहुंच गया था। कानपुर के काशी कहे जाने वाले श्री आनंदेश्वर महादेव मंदिर में प्रति भोज (महाभंडारा) का शुभारंभ अखंड रामायण के पाठ से हुआ।

विज्ञापन

इसमें 11 आचार्यों के मुखर बिंदु से रसपान करते रामचरितमानस के श्लोक पर ध्यान केंद्रित किया गया। इस दौरान भक्तों को अपने जीवन में भगवान के आदर्शों को अपनाने का संदेश भी दिया गया। सुबह मंगला आरती से भंडारे का महाप्रसादी का वितरण शुरू हुआ। रामायण के साथ मंगला आरती के बाद भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक कर भगवान शिव की पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन

भक्तों की भीड़ लगी रही
पूजन सामग्री चढ़ाकर भोलेनाथ से मनोकामना पूर्ति की प्रार्थना की। प्रसाद ग्रहण करने के लिए सुबह से देर शाम तक भक्तों की भीड़ लगी रही। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के महामंत्री श्री हरि गिरि महाराज व नारायण गिरी महाराज इस आयोजन के लिए लगातार निर्देश देते रहे। इस आयोजन में जूना अखाड़ा के अंतरराष्ट्रीय मंत्री दीपेश्वर गिरी महाराज, मीडिया प्रभारी अंश कुमार, आशुतोष कुमार ,अजय पुजारी, संजय पुजारी, अमन, आदित्य, मनीष आदि का सहयोग रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

लजीज व्यंजनों का उठाया लुत्फ
जूना अखाड़ा के गुरुमूर्ति अरुण भारती महाराज, विवेक पुरी महाराज, अटरीवंत महाराज, अवधेशानंद महाराज ने भक्तों का स्वागत अभिनंदन करते हुए महाप्रसादी स्वयं वितरण किया।  करीब एक लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने शुद्ध देसी घी से निर्मित मटर-पनीर, राजमा, मिक्स वेज, छोले, चावल व हलुवा महाप्रसाद के रूप में ग्रहण किया। 

मंदिर का किया गया भव्य श्रृंगार
मंदिर के मुख्य द्वार पर नंदी महाराज की प्रतिमा स्थापित की गई। पूरे मंदिर परिसर व गंगा तट को फूलों और रंग-बिरंगी लाइटों व मंदिर जाने वाले मार्गों को 500-500 मीटर तक सजाया गया था। साथ ही मां पार्वती व भोलेनाथ की 3.50-3.50 फीट की मनमोहक प्रतिमाएं स्थापित की गई। 



भजनों पर झूमते रहे श्रद्धालु
भंडारा के साथ ही गंगा तट पर देर शाम भजन संध्या का आयोजन भी किया गया। भोले बाबा की है शादी, हम तो नाचेंगे, जय-जय भोले भंडारी, शिव की लीला शिव ही जाने जैसे भजनों पर बाबा के भक्त देर रात तक जयकारें लगाते हुए झूमते रहे। इस दौरान पुष्पवर्षा भी की गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed