{"_id":"680951b88ca6fa5a700850d1","slug":"prayers-for-peace-were-offered-at-the-urs-of-khwaja-fakhruddin-shah-chishti-langar-was-organised-kanpur-news-c-12-1-knp1049-1084695-2025-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: ख्वाजा फखरुद्दीन शाह चिश्ती के उर्स में मांगी अमन की दुआ, हुआ लंगर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: ख्वाजा फखरुद्दीन शाह चिश्ती के उर्स में मांगी अमन की दुआ, हुआ लंगर
विज्ञापन
दरगाह में चादर चढ़ाने पहुंचे लोग।
- फोटो : संवाद
-
- 1
-
Link Copied
कानपुर। हजरत ख्वाजा सैयद फखरुद्दीन शाह चिश्ती (रह.) का सालाना उर्स बुधवार को धूमधाम से मनाया गया। हर वर्ग के श्रद्धालुओं ने एमईएस कंपाउंड, अर्मापुर कालपी रोड स्थित दरगाह पर आकर माथा टेका।
शाम को लंगर शुरू हो गया। श्रद्धालुओं ने रात तक लंगर चखा। इस मौके पर मुल्क और समाज में सुख-शांति, खुशहाली की दुआ की गई। इसके साथ ही सूफी सिद्धांतों के संबंध में बताया गया।
दरगाह के सदर खादिम रामकिशन पुत्तन और रवींद्र कुमार ने बताया कि बुधवार को उर्स की शुरुआत कुरानख्वानी से हुई। शाम को पांच बजे मजार शरीफ का गुस्ल हुआ। बताया कि दरगाह में 27 सालों से उर्स का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन
शाम को महफिल-ए-समां में गुफरान और कमर आलम ने कव्वाली प्रस्तुत की। समाजवादी छात्र सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. इमरान, अब्दुल सलाम जाफरी, मुन्ना बरकाती तथा दरगाह कमेटी के सदस्य शमीम खान, अर्जुन, मोईनुद्दीन मंसूरी आदि मौजूद रहे।