फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Prayers are being offered in mosques, bringing increased excitement to Muslim-majority areas.

Kanpur News: मस्जिदों में हो रही दुआ, मुस्लिम बहुल क्षेत्रों में राैनक बढ़ी

Sun, 22 Feb 2026 02:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 22 Feb 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
Prayers are being offered in mosques, bringing increased excitement to Muslim-majority areas.
कर्नलगंज में आयोजित कार्यक्रम में दुआ करते अकीदतमंद।  - फोटो : आयोजक
कानपुर। रमजान माह में मस्जिदें आबाद हैं। मुस्लिम बहुल क्षेत्रों में राैनक बढ़ी है। बांसमंडी स्थित मस्जिद में तकरीर कर रहे शहरकाजी मुफ्ती साकिब अदीब मिस्बाही ने कहा कि रमजान का पहला अशरा रहमत का होता है जो अभी चल रहा है। दूसरा अशरा माफी और तीसरा अशरा निजात का होता है जो हमें जहन्नुम की आग से बचाएगा।
विज्ञापन


वहीं, कर्नलगंज स्थित दरगाह पर हजरत फातिमा जहरा की याद में जलसे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आए उलेमाओं ने फातिमा जहरा के बताए रास्ते पर चलने के लिए कहा। कहा कि गरीबों, मजलूमों की मदद करने व गरीब बेटियों की शादी कराने वालों को हज का सवाब मिलता है। आप सक्षम हैं तो जरूर मदद करें। सलातो सलाम पेशकर दुआ हुई। दुआ में भारत में खुशहाली, तरक्की, बेटियों को इल्म दौलत और वहशी हरकत करने वालों पर कुदरती कहर नाज़िल होने की दुआ हुई। यहां इखलाक अहमद डेविड चिश्ती, हाफिज मोहम्मद अरशद, मुनीर अहमद कादरी, अबरार अहमद, अफजाल अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed