फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Pragyan of HBTU to receive the Chancellor's and Vice-Chancellor's Gold Medal.

Kanpur News: एचबीटीयू के प्रज्ञान को मिलेगा कुलाधिपति एवं कुलपति स्वर्ण पदक

Thu, 09 Jul 2026 02:25 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
Pragyan of HBTU to receive the Chancellor's and Vice-Chancellor's Gold Medal.
कानपुर। हरकोर्ट बटलर टेक्निकल यूनिवर्सिटी (एचबीटीयू) के आठवें दीक्षांत में 1071 छात्रों को उपाधियां और 47 मेधावियों को पदक दिए जाएंगे। 9.527 सीजीपीए के साथ इलेक्टि्रकल इंजीनियरिंग के प्रज्ञान वर्मा को कुलाधिपति एवं कुलपति स्वर्ण पदक से सम्मानित किया जाएगा। उनको प्रमोद चतुर्वेदी स्मृति विशिष्ट छात्र पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। यह जानकारी एचबीटीयू कुलपति प्रो. समशेर ने प्रेस वार्ता में दी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में एफडीडीआई के अध्यक्ष और एएफपीएल ग्लोबल प्राइवेट लिमिटेड के संस्थापक राजेंद्र जालान मुख्य अतिथि होंगे। दीक्षांत समारोह 10 जुलाई को आयोजित होगा। 9.522 सीजीपीए प्राप्त करने वाली बीटेक कंप्यूटर साइंस की रैना दीक्षित को कुलाधिपति रजत और कुलपति स्वर्ण और बीटेक कंप्यूटर साइंस एवं इंजीनियरिंग की 9.455 सीजीपीए प्राप्त करने वाली तनिष्का को कुलाधिपति कांस्य और कुलपति रजत पदक से सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन


समारोह की अध्यक्षता कुलाधिपति एवं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल करेंगी। कार्यक्रम में विवि की ओर से गोद लिए गए विद्यार्थियों को भी आमंत्रित किया गया है। दीक्षोत्सव के तहत आयोजित प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा। पांच गांवों में लगे स्मार्ट बोर्ड का शुभारंभ, उन्नाव की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को किट और मां-बेटी सम्मेलन भी किया जाएगा। वार्ता में प्रति कुलपति प्रो. दीप्तिक परमार, कुलसचिव डॉ. अमित कुमार राठौर, डीएन एकेडमिक्स, प्रो. वंदना कौशिक, सीओई डॉ. अनीता यादव, प्रो. देवेंद्र देवानानी, डॉ. प्रवीण यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन





इतनी मिलेंगी उपाधियां
बीटेक 585
बीबीए 48
एमएससी 40
एमबीए 182
एमसीए 73
एमटेक 53
पीएचडी 15
माइनर उपाधि 75
कुल उपाधियां 1071


इतने मिलेंगे पदक
कुलाधिपति पदक 3
प्रायोजित पदक 1
कुलपति पदक 43
बीटेक: स्वर्ण 12, रजत 11 और कांस्य 11
एमसीए: स्वर्ण 1, रजत 1, कांस्य 1
एमबीए: स्वर्ण 1, रजत 1, कांस्य 1
एमएससी: स्वर्ण 1
बीबीए: स्वर्ण 1, रजत 1


इन परियोजनाओं का होगा शुभारंभ
समारोह में स्कूल ऑफ एंटरप्रेन्योरशिप के 15 नवीन कक्ष, विस्तारित औषद्यालय, 1975 बैच के पूर्व छात्रों की मदद से निर्मित लॉन टेनिस कोर्ट, कंप्यूटर विज्ञान एवं अभियांत्रिकी विभाग के छह कक्ष, हॉस्टल प्रबंधन, ब्रांच चेंज का ऑनलाइन सिस्टम और प्रवेश के लिए तैयार चैटबॉट परियोजना का शुभारंभ किया जाएगा।




विवि में शोध को कर रहे प्रोत्साहित
प्रो. समशेर ने कहा कि विवि में 26 प्रायोजित शोध परियोजनाएं संचालित हो रही हैं। शिक्षकों को अनुसंधान के लिए प्रोत्साहित करने के लिए 22 शिक्षकों को दो लाख रुपये प्रति व्यक्ति की सीड मनी दी गई है। अनुसंधान को बढ़ावा देने के उद्देश्य से रिसर्च एक्सीलेंस अवार्ड की राशि 10 हजार से 25 हजार कर दी गई। इस साल 17 शिक्षकों को यह सम्मान प्रदान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed