फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Pragya gets admission in Tata Institute

प्रज्ञा ने टाटा इंस्टिट्यूट में दाखिला पाकर बढ़ाया अपने जिले का मान

Sat, 09 Jun 2018 05:44 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 09 Jun 2018 05:44 PM IST
विज्ञापन
Pragya gets admission in Tata Institute
प्रज्ञा
रायबरेली की बहू प्रज्ञा ने देश सामाजिक विज्ञानों के लिए सर्वश्रेष्ठ माने जाने वाले टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज, मुंबई में दाखिला पाकर अपने जिले का नाम रोशन कर दिया है। सामाजिक उद्यमिता के जिस कोर्स के लिए प्रज्ञा का चयन हुआ है, उसमे राष्ट्रीय स्तर पर मात्र 20 सीटें है। जिनके लिए देश भर से लाखों प्रतिभागी भाग लेते हैं। मगर अपनी मेधा के बल पर प्रज्ञा ने यह मुकाम हासिल किया। इलेक्ट्रानिक्स एवं कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग से बी-टेक करने के बाद प्रज्ञा ने कई साल मल्टीनेशनल सॉफ्टवेयर कंपनियों में से एक एक्सेंचर में नौकरी की। समाज सेवा की ओर उन्मुख उनका मन बहुत दिन तक कॉर्पोरेट चमक दमक में न लग सका।
विज्ञापन

 

इसके बाद प्रज्ञा ने नौकरी छोड़ कर गरीब बच्चों को पढ़ाना शुरू कर दिया। वर्तमान में भी वह दिल्ली की झोपड़पट्टी के बच्चों को पढ़ाती हैं। प्रज्ञा का सपना हमेशा से अपनी संस्था स्थापित कर जरूरतमंद लोगों की सेवा करने का रहा है। इस क्षेत्र में काम कर के उन्होंने महसूस किया कि अपने सपने को साकार करने के लिए एक समुचित पाठ्यक्रम करना सहायक होगा। फिर उन्होंने ठान लिया कि देश के सर्वश्रेष्ठ संस्थान से ही यह करना है और पहले ही प्रयास में उन्होंने ये सफलता हासिल की।

विज्ञापन

 

प्रज्ञा की इस सफलता से परिवार में पिता श्यामनंद सोनभद्र, मां रमा सोनभद्र के साथ साथ रायबरेली के निराला नगर निवासी ससुर डॉ एम पी द्विवेदी और सास विमला द्विवेदी अत्यंत उत्साहित हैं। प्रज्ञा के ज्येष्ठ पशु चिकित्साधिकारी डॉ संतोष कुमार द्विवेदी ने बताया कि परिवार में शिक्षा को हमेशा से महत्व दिया गया है, चाहे वह बेटों की हो, बेटी की या बहू की। सम्पूर्ण जिले और विशेषकर द्विवेदी परिवार के लिए यह दोहरी खुशी का विषय है क्योंकि हाल ही में 27 अप्रैल को निकले आईएएस परीक्षा के रिजल्ट में प्रज्ञा के पति आशुतोष द्विवेदी ने 70वां स्थान लाकर जिले का नाम रोशन किया था और अब प्रज्ञा की उपलब्धि तो जैसे सोने पर सुहागा हो गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 


प्रोफाइलः-

नाम - प्रज्ञा पूर्णा
पिता- श्यामानंद सोनभद्र (सेवानिवृत्त प्रोफेसर)
पति- आशुतोष द्विवेदी IAS
पैतृक स्थान-भागलपुर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed