{"_id":"581325784f1c1bc877bc52c7","slug":"pragnant-women-died-in-hospital-kanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पताल में नहीं मिला इलाज, दर्द से तड़प कर प्रसूता की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्पताल में नहीं मिला इलाज, दर्द से तड़प कर प्रसूता की मौत
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
Updated Fri, 28 Oct 2016 08:25 PM IST
विज्ञापन
डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर के जच्चा-बच्चा अस्पताल में एक महिला ने बच्चे को जन्म दिया, लेकिन बाद में महिला की अचानक तबीयत बिगड़ गई। इस कारण उसकी मौत हो गई। महिला की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया। पति ने अस्पताल के एक डॉक्टर को कसूरबार बताते हुए कार्रवाई की मांग की है। पति ने दहाड़े मारकर रोते हुए कहा उसकी आखों के सामने उसकी पत्नी ने दम तोड़ दिया। हाथों में एक नन्ही जान मात्र रह गई है।
पुलिस को मामले की खबर दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस को महिला के पति नरेश ने बताया वह कल्याणपुर के कश्यप नगर रहने वाला है और मजदूरी करता है। उसने पत्नी शावित्रि साहु को शुक्रवार को डिलिवरी के लिए डफरीन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां डॉक्टर पुष्पलता मिश्रा उनका इलाज कर रही थी। एक बच्चे को जन्म देने के बाद शावित्रि की अचानक तबीयत बिगड़ गई। इस पर पति ने आईसीयू इंचार्ज शपन गुप्ता से संपर्क किया।
पत्नी को आईसीयू में दाखिल करने को कहा लेकिन डॉ शपन गुप्ता ने महिला को भर्ती करने से साफ इंकार कर दिया। पति के बयान के मुताबिक शावित्रि तकरीबन डेढ़ घंटा आईसीयू के बाहर दर्द से छटपटाती रही। बाद में शावित्रि की मौत हो गई।
विज्ञापन
पति ने कहा अगर शपन गुप्ता शावित्रि को एडमिट कर लेते या हैलट रैफर कर देते तो आज वह जिंदा होती। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर जायजा लिया गया। इसके बाद परिजन रिपोर्ट दर्ज कराने कोतवाली पहुंचे।