फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Pradhan's house caught fire in fatehpur

फतेहपुर: प्रधान के घर सिलिंडर से लगी आग, करीब दो लाख का सामान जलकर खाक

Wed, 19 Aug 2020 08:16 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 19 Aug 2020 08:16 PM IST
विज्ञापन
Pradhan's house caught fire in fatehpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : गूगल
फतेहपुर जिले में थरियांव थानाक्षेत्र के अब्दुल्लापुर घूरी (सुल्तानपुर) प्रधान के घर में मंगलवार रात खाना बनाते समय गैस पाइप लीकेज होने से सिलिंडर में आग लग गई । नगदी समेत करीब दो लाख का संपत्ति जलकर बर्बाद हुई है। ग्रामीणों की मशक्कत से आग पर काबू पाया है। राजस्व कर्मियों ने क्षति का जायजा लिया है।
विज्ञापन


सुल्तानपुर गांव निवासी प्रधान घूरे लाल की बेटी मंजू मंगलवार की रात खाना बना रही थी। कुछ पकने के लिए चढ़ाकर किसी काम से दूसरे कमरे में चली गई थी। इसी दौरान सिलिंडर का गैस पाइप लीकेज होने की वजह से आग लग गई। सिलिंडर आग का गोला बन गया।
विज्ञापन


लपटों से छप्पर और कमरे में तक आग पहुंच गई। वह दौड़कर रसोईघर पहुंची। आग लगी देखकर उसके होश उड़ गए। शोर मचाने पर परिजन व आसपास के लोग इकट्ठा हुए। रसोईघर से आग कमरे में फैल गई। सिलिंडर को ग्रामीणों ने बाहर निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके बाद पानी डालकर गृहस्थी और सिलिंडर में लगी आग को बुझाया जा सका। प्रधान ने बताया कि 50 हजार नगदी, अनाज, बेड, बिस्तर, दरवाजे समेत सारी गृहस्थी जलकर राख हो गई है। सूचना पर लेखपाल उदय सिंह बुधवार को पहुंचे। करीब दो लाख का नुकसान होने का अंदाजा लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed