फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   pradarshan

जैनपुर में फैक्टरी के गेट पर प्रदर्शन

Fri, 03 Jul 2020 01:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2020 01:30 AM IST
विज्ञापन
pradarshan
जैनपुर फैक्टरी के बाहर नौकरी वापस देने की मांग करता छटनीशुदा कर्मी - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। जैनपुर स्थित एक शीतल पेय कंपनी से निकाले गए 63 कर्मियों ने गुरुवार को दूसरे दिन भी फैक्टरी गेट पर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। छंटनीशुदा कर्मियों ने नोटिस को गलत करार देकर नौकरी वापस देने की मांग की। कर्मी हाथ में मैनेजमेंट की धोखाधड़ी नहीं चलेगी और हमारी नौकरी वापस दो लिखे पोस्टर और तख्तियां लिए थे।
विज्ञापन

जैनपुर में पेप्सी की फ्रेंचायजी वरुण वेबरेज कंपनी के पास है। बुधवार को फैक्टरी पहुंचे निकाले गए कर्मियों ने हंगामा किया था। तहसील में फैक्टरी प्रबंधन व कर्मियों के प्रतिनिधि मंडल की एसडीएम व सीओ की मौजूदगी में वार्ता बेनतीजा रही थी। यहां दोनों पक्ष अपर श्रमायुक्त कानपुर के यहां चार जुलाई को पक्ष रखने पर सहमत हुए थे। गुरुवार को दूसरे दिन फिर से छंटनी किए गए कर्मी फैक्टरी गेट पर जुटे। हाथ में पोस्टर लेकर कर्मियों ने फैक्टरी प्रबंधन के निर्णय को धोखा करार दिया। कर्मियों का प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहा। सुरेंद्र सिंह रावत, सुनील मिश्र, अशोक, विनोद व सुशील तिवारी ने कहा कि फैक्टरी प्रबंधन के निर्णय के खिलाफ प्रदर्शन जारी रहेगा। श्रम प्रवर्तन अधिकारी विनीत त्रिपाठी ने कहा कि अपर श्रमायुक्त एसपी शुक्ला के समक्ष चार जुलाई को दोनों पक्ष अपनी बात रखने पर सहमत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed