फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   practical will allowed in degree college

संक्रमण कम है तो करा सकते वायवा और प्रैक्टिकल

Thu, 11 Jun 2020 12:42 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
practical will allowed in degree college
जिन जिलों में कोरोना संक्रमण तेजी से नहीं फैल रहा है, वहां के डिग्री कॉलेज स्नातक, परास्नातक, एलएलबी समेत विभिन्न पाठ्यक्रमों के बचे वायवा व प्रैक्टिकल करा सकते हैं।
विज्ञापन

इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग के मानकों का पालन करना होगा। यह फैसला छत्रपति शाहू जी महाराज विवि की परीक्षा समिति की बैठक में हुआ। निर्णय हुआ कि परीक्षा दो चरणों में होगी पर तिथि फाइनल नहीं हुई है।
विज्ञापन

कुलपति प्रो. नीलिमा गुप्ता की अध्यक्षता में हुई बैठक में तय हुआ कि प्रथम चरण में स्नातक व परास्नातक के अंतिम वर्ष की परीक्षाएं होंगी और दूसरे चरण में अन्य वर्षों की।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया गया कि डिग्री कॉलेज अपने हिसाब से तिथि तय करके छात्रों की प्रायोगिक परीक्षाएं करा सकते हैं। कुलपति ने सेमेस्टर पाठ्यक्रम के लिए 20 जून तक कोर्स पूरा कराने का निर्देश दिए। हालांकि इनकी परीक्षा की भी तिथि तय नहीं हो सकी है।

परीक्षा केंद्रों के फिर से निर्धारण पर भी चर्चा हुई। पीएचडी छात्रों को थीसिस जमा करने के लिए छह माह का अतिरिक्त समय दिया गया है। बैठक में रजिस्ट्रार डॉ. अनिल कुमार यादव, कूटा अध्यक्ष डॉ. बीडी पांडेय, प्रो. संजय स्वर्णकार, डॉ. संदीप कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed