फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Prabal revolver launched in Small Arms Factory, weighing five kilos and easy to operate with trigger, know fea

Kanpur: स्मॉल आर्म्स फैक्टरी में प्रबल रिवॉल्वर लॉन्च, 700 ग्राम वजन...ट्रिगर से चलाना आसान, जानें फीचर्स

Fri, 18 Aug 2023 01:38 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 18 Aug 2023 01:38 PM IST
सार

Kanpur News: एडवांस वेपंस इक्विपमेंट इंडिया लिमिटेड के कार्यकारी निदेशक राजीव शर्मा ने बताया कि साइड स्विंग सिलिंडर खुलने वाली नई रिवॉल्वर का वजन भी अन्य रिवॉल्वरों की तुलना में 25 से 50 ग्राम कम है।

विज्ञापन
Prabal revolver launched in Small Arms Factory, weighing five kilos and easy to operate with trigger, know fea
प्रबल रिवॉल्वर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर शहर की आयुध कंपनी लघु शस्त्र निर्माणी एसएएफ ने 50 मीटर तक मार करने वाली देश की पहली साइड स्विंग रिवाल्वर की औपचारिक लॉन्चिंग शुक्रवार को की। इसके अलावा रिवॉल्वर की बुकिंग 21 अगस्त से होगी। अभी तक इस तरह की रिवॉल्वर कंपनी में नहीं बनती थी। विदेशी लुक वाली इस रिवाल्वर का भार 675 ग्राम है।

विज्ञापन

यह रिवॉल्वर अब तक की दूसरी सबसे हल्की रिवॉल्वर होगी। एडवांस वेपंस इक्विपमेंट इंडिया लिमिटेड की इकाई लघु शस्त्र निर्माणी में एक साल में बनकर तैयार की गई इस रिवाल्वर की कीमत तय कर ली गई है। डीलरों को रिवॉल्वर 1,26,000 रूपये में और आम ग्राहक को यह रिवाल्वर 1,40,000 रुपए में मिल सकेगी।
विज्ञापन

इस रिवॉल्वर की सरफेस पर सेरिकोटेड की कोटिंग की गई है। चलते इसका लुक बेहतरीन हो गया है। इसके अलावा इसकी बैरल में क्रोम प्लेटेड का उपयोग किया गया है। इससे इसकी सुरक्षा फीचर और चलने में आसानी हो गई है। मेंटीनेंस की भी कोई परेशानी नहीं होगी। 600 राउंड परीक्षण के बाद इस रिवॉल्वर को बाजार में उतारा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अन्य रिवॉल्वरों की तुलना में 25 से 50 ग्राम कम है वजन
एडवांस वेपंस इक्विपमेंट इंडिया लिमिटेड के कार्यकारी निदेशक राजीव शर्मा ने बताया कि साइड स्विंग सिलिंडर खुलने वाली नई रिवॉल्वर का वजन भी अन्य रिवॉल्वरों की तुलना में 25 से 50 ग्राम कम है। .32 कैलिबर में इतनी मारक क्षमता में यह हल्की रिवॉल्वर होगी। ट्रिगर आसानी से चलेगा। वुडेन ग्रिप लगाई गई है। 21 अगस्त से बुकिंग शुरू होगी।

रिवॉल्वर प्रबल की ये हैं खासियत
कैलिबर: .32

ओवर ऑल लेंथ:    187.7 एमएमa

वजन :   सात सौ ग्राम बिना गोलियों के
रेंज :      50 मीटर
परीक्षण: माइनस 30 डिग्री तापमान से लेकर 55 डिग्री तापमान पर भी शानदार प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed