{"_id":"7b48d0eb5043c310507ff0d9a4680531","slug":"pps-officer-s-wife-s-death-from-truck-collision-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की टक्कर से पीपीएस अफसर की पत्नी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की टक्कर से पीपीएस अफसर की पत्नी की मौत
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
Updated Sun, 21 Feb 2016 02:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बर्रा में शनिवार दोपहर ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार पीपीएस अधिकारी की पत्नी मुन्नी कुशवाहा (40) की मौत हो गई। बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग में सुपरवाइजर मुन्नी फील्ड का काम निपटाने के बाद केशव नगर स्थित कार्यालय जा रही थीं।
विज्ञापन
दामोदर नगर में रहने वाले उमेश कुशवाहा लखनऊ सचिवालय में सीनियर मूल्यांकन अधिकारी हैं। पत्नी मुन्नी देवी बाईपास रोड पर स्कूटी से जा रही थीं कि ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। हेलमेट पहने होने के बावजूद उनके सिर पर चोट आई और मौत हो गई। सूचना पर बेटा हर्षित और दोनों बेटियां प्रियंका, नेहा रिश्तेदारों के साथ अस्पताल पहुंची। बर्रा एसओ ने बताया कि ट्रक कब्जे में लेकर चालक पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
चौबेपुर में टेंपो, बस की भिड़ंत, महिला की मौत
चौबेपुर (बिल्हौर)। क्षेत्र के तातियागंज मेंशनिवार की सुबह रावतपुर से आ रहा टेंपो इंजीनियरिंग कालेज की बस से टकरा गया। दुर्घटना में पिपरी गांव निवासी भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष राधारमण त्रिवेदी की पत्नी निशा (40) की मौत हो गई। बस अमिलिहा गांव स्थित एक इंजीनियरिंग कालेज में संबद्ध बताई गई है। दुर्घटना के बाद छात्राएं दूसरे वाहनों से चली गईं।
विज्ञापन