फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   ppe kit made by prisionor of mathura

मथुरा जेल के कैदी बना रहे आईआईटी वाली सस्ती पीपीई किट

Sat, 02 May 2020 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
ppe kit made by prisionor of mathura
आईआईटी, कानपुर के प्रोफेसर द्वारा तैयार की गई सस्ती पीपीई किट का यूट्यूब पर अपलोड वीडियो देखने के बाद मथुरा जेल के कैदी इसका निर्माण कर रहे हैं। मथुरा जेल के छह कैदी इस किट का निर्माण कर रहे हैं, अभी तक 20 किट बनाकर तैयार कर चुके हैं। वहीं आईआईटी की ओर से कानपुर प्रशासन और कैंटोनमेंट बोर्ड को भी करीब दो हजार किट सौंपी जा चुकी हैं।
विज्ञापन

आईआईटी के बायोसाइंस एंड बायोइंजीनियरिंग विभाग के डॉ. नितिन गुप्ता ने इस किट का नाम पाइप्स (पॉलिथीन बेस्ड इंप्रोवाइस्ड प्रोटेक्टिव इक्यूपमेंट स्कैरसिटी) किट रखा है। उन्होंने इसको बनाने का वीडियो वीडियो यूट्यूब पर अपलोड किया था।
विज्ञापन

यह किट पॉलीथिन के पतले बेलनाकार रोल में डिजाइन की गई है जो मात्र 100 रुपये में बनकर तैैयार हो जाती है। डॉ. नितिन का कहना है कि वीडियो अपलोड करने का उद्देश्य यही था कि लोग इसका निर्माण कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह किट कोरोना वायरस से पूरी तरह से सुरक्षित रखेगी। बताया कि इससे पहले आगरा पुलिस ने भी इस किट का इस्तेमाल किया है।
अभी आर्डर के हिसाब से किट तैयार की गई है। 20 किट का आर्डर तैयार हो चुका है। इनको छह कैदियों ने बनाया है। ये सभी यूट्यूब पर वीडियो देखकर किट बना रहे हैं। - शैलेंद्र कुमार, वरिष्ठ अधीक्षक, मथुरा जेल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed