फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Power supply to 400 villages remained disrupted for hours due to a fault.

Kanpur News: फॉल्ट से घंटों गुल रही 400 गांवों की बिजली

Sat, 26 Sep 2026 01:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
Power supply to 400 villages remained disrupted for hours due to a fault.
रूरा/झींझक। बारिश के कारण क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में फॉल्ट से नगर व ग्रामीण फीडर की बिजली सुबह सात बजे गुल हो गई। रूरा में करीब तीन घंटे 100 गांवों की बिजली गुल रही। इधर, झींझक उपकेंद्र ठप होने से इससे जुड़े तीन फीडरों के 100 गांवों की बिजली घंटों गुल रही। वहीं, पुखरायां के चार उपकेंद्रो के 200 गावों की बिजली देर रात तक ठप रही।
विज्ञापन

रात से हो रही रुक-रुक कर हल्की बारिश से बिजली लाइनों में फॉल्ट हो गए। कहीं मेन लाइन पर पेड़ की डाल आ गई तो कहीं फेज उड़ गए। शुक्रवार सुबह रूरा नगर के करीब आठ हजार घरों में करीब तीन घंटे और ग्रामीण क्षेत्र में सात घंटे बिजली गुल रही। इस दौरान गहलौं, कारी, तिगाई, पुर, बरौला, परसद्दापुर, चिलौली, भटौली, अमर सिंह का पुरवा, धनीरापुर समेत 100 गांवों में बिजली उपकरण ठप रहने से लोग परेशान रहे। सुबह से बिजली गुल होने से पेयजल किल्लत रही।
विज्ञापन

गहलौं निवासी विकास सिंह, गोपाल पाल व चिलौली के आशीष, अनुराग व शिवम ने बताया कि हल्की बारिश में ही बिजली लाइनें दगा दे गईं। सुबह सात बजे बत्ती चली गई तो दैनिक कार्य प्रभावित हुए और पेयजल की दिक्कत भी रही। दूर लगे हैंडपंप से पानी भरकर लाना पड़ा। जेई नीतिल उपाध्याय ने बताया कि बारिश के कारण फॉल्ट से चिलौली व धनीरापुर सहित अन्य गांवों की बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। जबकि बारिश के कारण कई बार फीडर बंद कर दिया गया था। दोपहर बाद आपूर्ति शुरू करा दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, न्यू झींझक उपकेंद्र ठप होने से इससे जुड़े तीन फीडरों के 100 गांवों की बिजली घंटों गुल रही। मंगलपुर फीडर से जुड़े मुंडेरा, सुरासी, गौरी, मंगलपुर, चक्केपुरवा, अकौड़िया समेत 14 गांवों में सुबह चार बजे से बिजली गुल हो गई जबकि अकारू और औरंगाबाद फीडर से जुड़े करीब 86 गांवों में सुबह छह बजे से बिजली गुल रही। अकारू फीडर से जुड़े ऊइछा, गंज, नधौवा, अकारू समेत 40 गांवों और औरंगाबाद फीडर से जुड़े लगरथा, नसीरपुर, औरंगाबाद, परजनी समेत 46 गांवों में बिजली गुल रहने से लोग परेशान रहे। घंटों बिजली नहीं आने पर इन्वर्टर दगा दे गए।
इधर, फॉल्ट खोजने के लिए बिजली कर्मियों ने पेट्रोलिंग शुरू की। बारिश के बीच कई स्थानों पर लाइन और उपकरणों की जांच की गई। इसके बाद चिह्नित किए गए फॉल्ट दुरुस्त किए गए। करीब 11 घंटे मशक्कत के बाद अकारू और औरंगाबाद फीडर से जुड़े गांवों की बिजली आपूर्ति बहाल की जा सकी।
वहीं, मंगलपुर फीडर से जुड़े गांवों की बिजली करीब 13 घंटे बाद शाम पांच बजे सामान्य हो सकी। जेई सूबेदार प्रजापति ने बताया कि बारिश के कारण कई स्थानों पर फॉल्ट हो गए थे। पेट्रोलिंग के बाद फॉल्ट ठीक कराए गए। कई स्थानों पर तारों पर पेड़ की डालियां गिर गई थीं। इन्हें छंटवाया गया।
वहीं, पु्खरायां में तेज हवा संग बारिश होने के कारण बिजली आपूर्ति बेपटरी रही। कई जगह फॉल्ट होने पर बरौर, मुतैहरापुर, सिंगरसीपुर, नोनापुर उपकेंद्रों के लगभग 200 गांवों की आपूर्ति शुक्रवार देर रात तक ठप रही।
इधर, शाम छह बजे के करीब पुखरायां नगर की आपूर्ति भी बंद हो गई। शुक्रवार सुबह चार बजे से बारिश शुरू हुई तो फिर थमने का नाम नहीं लिया। लोग घरों से बाहर निकलने से बचते रहे। विद्युत उपकेंद्र बरौर के बरौर फीडर और देवीपुर फीडर में फाल्ट आने से आपूर्ति ठप हो गई। मुतैहरापुर उपकेंद्र के संबंधित गांवों की सप्लाई ठप होने के साथ नोनापुर और अकोढ़ी उपकेंद्र में फॉल्ट बना रहा। जिसके कारण गांवों की सप्लाई ठप रही।
उपकेंद्र बरौर के अवर अभियंता प्रमोद कुमार ने बताया कि दिन में किसी तरह बरौर कस्बा और मीनापुर फीडर किसी तरह आपूर्ति चालू रही। बाद में देवीपुर फीडर के पांच गांव की सप्लाई चालू की गई लेकिन लाइन नहीं चल सकी। बारिश की वजह से पेट्रोलिंग नहीं कराई जा सकती। शाम को तेज हवा के कारण मेन लाइन से ही आपूर्ति बंद कर दी गई।

अधिशासी अधिकारी पुखरायां आलोक प्रकाश ने बताया कि तेज आंधी व बारिश के कारण शाम छह बजे पुखरायां कस्बा के सभी फीडर की आपूर्ति बंद कर दी गई। बारिश थमने के बाद आपूर्ति चालू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed